रूस के कब्जे वाले दोन्तेस्क में 25 लोगों की मौत यूक्रेन की आर्मी पर बमबारी का आरोप

Updated on 22-01-2024 02:58 PM

रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के इलाके दोन्तेस्क में रविवार को बमबारी में 25 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- 20 लोग घायल हुए हैं और इनमें से ज्यादातर की हालत काफी गंभीर है।

रूस के एक अफसर ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन की सेना ने आम लोगों को निशाना बनाया। ज्यादातर लोग उस वक्त अपने काम पर जा रहे थे। इस इलाके में रहने वाले ज्यादातर लोग किसान या फैक्ट्री मजदूर हैं। यूक्रेन ने अब तक कुछ नहीं कहा है।

फायरिंग या बमबारी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूक्रेन की सेना ने मशीनगन से फायरिंग की। दूसरी तरफ, लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सुबह करीब 10 बजे इस इलाके में यूक्रेन की एयरफोर्स ने बमबारी की।

रूस की फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा- दोन्तेस्क पर हमला एक तरह से हमारे इलाके पर हमला है और हम इसका जवाब देंगे। हम अब तक जिस मसले को डिप्लोमैटिक तरीके से सुलझाना चाहते थे, वो अब जंग का मुद्दा बनता जा रहा है।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूक्रेन के ड्रोन्स ने रविवार को ही रूस के एक कैमिकल प्लांट पर हमला किया। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस प्लांट में कितना नुकसान हुआ।

रूस के सैनिकों को रहस्यमयी बीमारी

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों में एक रहस्यमयी बीमारी फैल रही है। इसके चलते सैनिकों की आंखें लाल हो रही और वो उल्टियां कर रहे हैं। उनकी किडनी भी फेल हो रही है।

यूक्रेन का कहना है कि यह बीमारी चूहों से फैल रही है। यूक्रेनी खुफिया विभाग ने इस बीमारी को रैट-बाइट फीवर या माउस-बाइट फीवर नाम दिया है। इससे रूसी सैनिकों की लड़ने की क्षमता में गिरावट देखी जा रही है।

यूक्रेन इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट ने कहा- चूहों के संपर्क में आने से रूसी सैनिकों में इन्फेक्शन फैल रहा है। इस वजह से उन्हें पीठ दर्द, सिर दर्द, रैश भी हो रहा है। शुरुआत में यह आम फ्लू की तरह लगता है। लेकिन धीरे-धीरे यह शरीर के अंगों जैसे- किडनी को डैमेज करने लगता है।

यूक्रेन का कहना है कि रूसी सैनिकों ने बीमारी को लेकर अपने कमांडरों से शिकायत की। लेकिन कमांडर शिकायतों को अनसुना करते हुए सैनिकों को जंग के मैदान में भेज रहे हैं। कमांडरों का मानना है कि सैनिक अब लड़ना नहीं चाहते इसलिए बहाने बना रहे हैं।

बीमारी ऐसे समय फैल रही है जब ठंड की वजह से सैनिक कई परेशानियों का सामने कर रहे हैं। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों को दवाएं, फर्स्ट एड, अन्य मेडिकल सुविधाएं, गर्म कपड़े नहीं मिल रहे हैं। यूक्रेन में तापमान माइनस 5 सेलसियस तक पहुंच गया है।

24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला किया था। इसके पीछे व्लादिमिर पुतिन का मकसद एक ही था- यूक्रेन पर कब्जा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को यह मंजूर नहीं था, लिहाजा करीब 20 महीने बाद भी यह जंग जारी है।

इस जंग में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ। इन्फ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री इक्विपमेंट्स तबाह हुए। पुख्ता आंकड़े तो नहीं हैं, लेकिन माना जाता है कि इस जंग में दोनों तरफ के हजारों लोग और सैनिक मारे जा चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.