टेंट हाउस गोदाम में फटे थे 25 सिलेंडर, एजेंसी की जानकारी जुटा रहा विभाग

Updated on 19-03-2024 02:15 PM
भोपाल। शहर के अरविंद विहार बागमुगालिया पुरानी बस्ती में विगत शुक्रवार को लगी भीषण आग के मामले में जिला खाद्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि नर्मदा टेंट हाउस के गोदाम में लगभग 25 सिलेंडर फटे थे। ये सिलेंडर मौके पर ही क्षत-विक्षत हालत में पड़े हुए हैं। हालांकि विभाग ने गोदाम को सील कर दिया है। अब गैस एजेंसी की जानकारी विभाग द्वारा जुटाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नर्मदा कैटरर्स और गैस एजेंसी गोदाम में भीषण आग लगने के बाद जिला प्रशासन के खाद्य विभाग और राजस्व विभाग ने मौके का निरीक्षण किया था। जहां से लगभग 61 खाली व्यवसायिक सिलेंडर जब्त किए गए थे। टेंट संचालक द्वारा शिवा भारत गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया जाना पता चला है। इसके अलावा मौके पर ही 20 से 25 सिलेंडर पड़े हुए हैं, जिनमें आग लगने के बाद ब्लास्ट हुआ था। बताया जा रहा है कि संचालक के पास गैस सिलेंडर के लिए कई डायरियां मौजूद थीं। इन्हीं से वह सिलेंडर लेता था। विभाग द्वारा इसकी जांच की जा रही है कि टेंट संचालक को इतनी बड़ी संख्या में डायरियां कैसे उपलब्ध कराई गई हैं। विभाग द्वारा एजेंसी की भूमिका के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि गोदाम में गैस रीफिलिंग के बारे में रहवासियों ने शिकायत भी की थी। इसका भी पता विभाग द्वारा लगाया जा रहा है।

247 सिलेंडर किए गए थे जब्त

जिला खाद्य एवं राजस्व विभाग की टीम ने गोदाम सहित अन्य जगह से लगभग 247 खाली-भरे व्यवसायिक सिलेंडर जब्त किए थे। अमले ने घटनास्थल से 61 व्यवसायिक सिलेंडर, मंदिर के पास में बागमुगालिया नर्मदा कैटरर्स से दो भरे एवं 11 आंशिक भरे और 91 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए थे। कैटरर्स के किचन के सामने स्थित गोदाम से 82 व्यवसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए थे।

मामले की चल रही जांच

टेंट गोदाम में लगी आग के मामले की जांच जारी है। जहां से 61 खाली सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जबकि कुछ सिलेंडरों में मौके पर ब्लास्ट हुआ था। जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपी जाएगी।

- मीना मालाकार, जिला खाद्य अधिकारी, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.