25 बेडरूम का घर, प्राइवेट जेट... यूं ही सऊदी अरब नहीं गए हैं नेमार, सुविधा देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Updated on 17-08-2023 02:01 PM
Neymar Junior: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर का पीएसजी से ट्रांसफर हो गया है। अब 31 साल के नेमार सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल से खेलेंगे। पिछले साल के अंत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरोप को छोड़कर सऊदी अरब के क्लब के साथ करार किया था। उसके बाद से लगातार बड़े नाम सऊदी का रुख कर रहे हैं। नेमार से पहले करीम बेंजमा, साने, एनगोलो कांटे जैसे बड़े नाम भी यूरोप से सऊदी अरब जा चुके हैं।


नेमार की सैलरी 900 करोड़ रुपये

अल हिलाल के लिए खेलने पर नेमार जूनियर को हर साल 100 मिलियन यूरो यानी करीब 900 करोड़ रुपये मिलेंगे। पैसे के साथ ही नेमार के लिए हर वह लक्जरी सुविधा होगी, जिसका लोग सपना देखते हैं। नेमार को जिस घर में रहेंगे उसमें 25 कमरे होंगे। उन्हें तीन कार मिलेंगे, जिनकी कुल कीमत 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।


अल हिलाल नेमार को क्या-क्या देगा

• 100 मिलियन यूरो सालाना सैलरी
• 25 बेडरूम वाला घर
• 40x10 मीटर का स्विमिंग पूल
• घर में काम करने के लिए 5 लोग
• बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी
• एस्टन मार्टिन डीबीएक्स
• लेम्बोर्गिनी हुराकैन
• 24 घंटे ड्राइवर
• उनके छुट्टी के दिनों के दौरान होटल, रेस्तरां और विभिन्न सेवाओं के सभी बिल भुगतान के लिए क्लब को भेजे जाएंगे
• ट्रैवल करने के लिए प्राइवेट प्लेन
• सऊदी अरब को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने वाले प्रति पोस्ट के लिए 4.5 करोड़ रुपये

सऊदी का सबसे सफल क्लब अल हिलाल

अल हिलाल सऊदी अरब का सबसे सफल क्लब है। वहां के प्रमुख लीग सऊदी प्रो लीग को क्लब ने रिकॉर्ड 18 बार जीता है। किंग कप को 10, क्राउन प्रिंस कप को रिकॉर्ड 13, सुपर कप को रिकॉर्ड 3, फेडरेशन कप को रिकॉर्ड 7 बार अल हिलाल ने अपने नाम किया है। एशियन चैंपियंस लीग का खिताब भी अल हिलाल ने सबसे ज्यादा 4 बार जीता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.