'सत्यप्रेम की कथा' की कमाई में दूसरे दिन 24.32 पर्सेंट की गिरावट, लाखों में सिमटी 'आदिपुरुष'

Updated on 01-07-2023 08:14 PM
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' इस गुरुवार को बकरीद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई। फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह दर्शकों के दिलों में उतर पाने में नाकामयाब दिख रही है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये ही कमाए और दूसरे दिन तो इसकी कमाई बुरी तरह गिर गई। दूसरे दिन यानी 30 जून के जो आंकड़े आए हैं, वो बेहद चौंकानेवाले हैं।

आमतौर पर फिल्मों को शुक्रवार को रिलीज किया जाता है, लेकिन बकरीद का फायदा उठाने की वजह से 'सत्यप्रेम की कथा' को गुरुवार 29 जून को रिलीज किया गया था। पर फिल्म को इसका जरा भी फायदा नहीं मिला। यही वजह रही कि ओपनिंग डे पर 'सत्यप्रेम की कथा' 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को 'सत्यप्रेम की कथा' की कमाई में 24.32 पर्सेंट की गिरावट आई, जोकि एक बड़ा झटका है। फिल्म ने दूसरे दिन शुक्रवार को सिर्फ 7 करोड़ रुपये ही कमाए।

Satyaprem Ki Katha का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 'सत्यप्रेम की कथा' के सुस्त रिस्पॉन्स की एक बड़ी वजह इसकी कम एडवांस बुकिंग है। इसमें फिल्म की सिर्फ 56 हजार टिकटें ही बिक पाई थीं, जिससे सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। ओपनिंग डे पर ही 'सत्यप्रेम की कथा' को ठंडा रिस्पॉन्स मिला। सुबह के शोज में ही इस फिल्म को दर्शक नहीं मिले। बहुत संभव था कि दूसरे दिन शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई गिरती, लेकिन यह गिरावट इतनी होगी, किसी ने सोचा भी नहीं था।

दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई 24.32 पर्सेंट गिर गई, जोकि बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1 और 2 जुलाई को वीकेंड है। अगर वीकेंड पर 'सत्यप्रेम की कथा' ने अच्छी कमाई नहीं की, तो सोमवार से वीक डेज़ में इस फिल्म का खुद को बॉक्स ऑफिस पर संभाल पाना मुश्किल हो जाएगा। अगर 'सत्यप्रेम की कथा' की कमाई शनिवार-रविवार को बढ़ती भी है, तो 10-12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की संभावना नहीं है। 'सत्यप्रेम की कथा' को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी भाषा में भी रिलीज किया गया है।

क्यों घटी 'सत्यप्रेम की कथा' की कमाई?

'सत्यप्रेम की कथा' की इतनी कम कमाई की एक और वजह है। वह यह कि शुरुआत से ही इस फिल्म को एक म्यूजिकल रोमांटिक मूवी बताया जा रहा था। पर न तो फिल्म का एक भी गाना हिट हुआ है और ना ही कोई म्यूजिक लवर्स की जुबां पर चढ़ा है। वहीं जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसे भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'सत्यप्रेम की कथा' को दो हजार से भी अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। लेकिन उस हिसाब से फिल्म की कमाई पहले दो दिनों में एकदम ठंडी है।


सिर्फ 'शहजादा' को ही छू सकी 'सत्यप्रेम की कथा'

'सत्यप्रेम की कथा' की दो दिनों की कमाई कार्तिक आर्यन और कियारा की पिछली हिट 'भूल भुलैया 2' के आसपास भी नहीं है। Sacnilk के मुताबिक, 'भूल भुलैया 2' ने रिलीज के दूसरे दिन 18.34 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'सत्यप्रेम की कथा' सिर्फ 7 करोड़ कमा सकी है, जोकि कार्तिक आर्यन की लास्ट रिलीज 'शहजादा' की दूसरे दिन की कमाई के आसपास है। 'शहजादा' ने दूसरे दिन 6.65 करोड़ रुपये कमाए थे।

Adipurush का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अब बात करते हैं ओम राउत की 'आदिपुरुष' की, जिसे बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन बीत चुके हैं। प्रभास और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही धाराशायी हो चुकी है। रेंग-रेंगकर यह आगे बढ़ रही है। अब 'आदिपुरुष' को एक करोड़ रुपये कमाने में भी सांस फुलानी पड़ रही है। 14वें दिन यानी गुरुवार 30 जून को फिल्म ने सभी भाषाओं से मिलाकर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन 15वें दिन तो कमाई लाखों में ही सिमट गई। शुक्रवार 30 जून को 'आदिपुरुष' सभी भाषाओं में महज 82 लाख रुपये ही कमा सकी। हिंदी भाषा में इसने 35 लाख रुपये कमाए, तेलुगू से 47 लाख रुपये कमाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.