अमेरिका में 24 साल के भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, जिम में हुए हमले के बाद हालत गंभीर

Updated on 01-11-2023 01:53 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू मार दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया ने इस बारे में खबर दी। द टाइम्स ऑफ नॉर्थवेस्ट इंडियाना की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रैड ने वरुण की कनपटी में चाकू से हमला कर दिया था। अधिकारी मामले में अभी जांच कर रहे हैं। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

क्‍या कहा पुलिस ने
खबर में कहा गया है, 'हमलावर ने वरुण पर चाकू से हमला किया था। चोट की गंभीरता के कारण उसे फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया और कथित तौर पर उसके बचने की संभावना कम है। हिंसक हमले के बाद वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है।' हमलावर एंड्रैड ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सुबह जिम में वह मालिश के लिए गया था। मालिश कराने के लिए वह मालिश कक्ष में चला गया, जहां उसने अन्य व्यक्ति को देखा जिसे वह नहीं जानता था और अनजान व्यक्ति को देखकर उसे थोड़ा अजीब लगा।

वरुण से एंड्रैड को था खतरा
पुलिस ने कहा एंड्रैड को लगा कि उसे उक्त व्यक्ति से खतरा है। इसलिए उसने सिर्फ प्रतिक्रिया में उस पर वार किया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद वरुण के बचने के उम्‍मीद सिर्फ पांच प्रतिशत ही है। एंड्रैड ने वरुण के सिर पर चाकू से हमला किया है। उसने पुलिस को बताया है कि वरुण उसे काफी डरावना और धमकी देने वाला लगता था। इस वजह से उसे इस बात का डर था कि वह एक दिन उसकी हत्‍या कर देगा। चोट की गंभीरता के कारण वरुण को फोर्ट वेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बचने की संभावना जीरो से बस पांच फीसदी तक ही है।

काउंटर पर मिला चाकू
वालपराइसो पुलिस ने कहा कि जिम के अन्य सदस्यों ने उन्हें 1270 स्ट्रांगबो सेंटर ड्राइव पर प्लैनेट फिटनेस क्लब में बुलाया। सदस्‍यों ने स्थानीय समय सुबह नौ बजे के आसपास वरुण को सिर पर चोट के साथ मसाज कुर्सी पर बैठा हुआ देखा था। पुलिस ने बताया कि उन्हें काउंटर पर बहुत ज्‍यादा खून मिला और एक फोल्डिंग चाकू भी बरामद हुआ है। फोल्डिंग चाकू एंड्रेड का था जिससे वह मेनार्ड्स स्टोर में बक्से खोलता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.