24 आईएएस के तबादले:प्रशासन में शक्ति की प्रतिष्ठा... पहली बार 17 महिला कलेक्टर

Updated on 01-10-2025 12:48 PM

मप्र में महिलाओं का प्रभाव अब बढ़ गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को आईएएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया। बारह जिलों में कलेक्टर बदले गए, जिसमें 7 महिलाओं को कलेक्टरी दे दी गई।

इसे मिलाकर मप्र के करीब एक तिहाई जिलों में महिलाओं को कमान मिल गई है। ऐसा पहली बार हुआ है। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों की मानें तो कभी भी 8 या 10 से ज्यादा महिलाओं से ज्यादा एक बार में कलेक्टर नहीं रहीं, पर इस बार 55 जिलों में से 17 जिलों की कलेक्टर महिलाएं हैं।

इसी कड़ी में भोपाल नगर निगम का नया आयुक्त संस्कृति जैन को बनाया गया है। इस पद पर तैनात हरेंद्र नारायण सिंह को छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है।श् रमायुक्त इंदौर के तबादले के बाद वाणिज्य कर विभाग की अपर आयुक्त तन्वी हुड्डा को श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पूर्व सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले प्रमोटी आईएएस नीरज कुमार वशिष्ठ को पहली बार कलेक्टरी मिली है। यहां महिला कलेक्टर : ग्वालियर, डिंडौरी, रीवा, नर्मदापुरम, सिवनी, झाबुआ, शाजापुर, पन्ना, खरगोन, मैहर, मंदसौर, आगर-मालवा, अलीराजपुर, रतलाम, निवाड़ी, बड़वानी, नरसिंहपुर।

भाजपा विधायकों से विवाद के बाद दो कलेक्टर निपटे

भिंड से संजीव को हटाया... डिंडोरी में 8 माह की कलेक्टर रहीं नेहा

तस्वीर 27 अगस्त की। जब खाद के मुद्दे पर विधायक-कलेक्टर ने एक-दूसरे को चोर कहा। विधायक ने कलेक्टर पर मुक्का तान दिया था। विधायक ने भी उन्हें उंगली दिखाई थी।

  • भाजपा विधायकों से झगड़ने वाले भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और डिंडोरी कलेक्टर नेहा मारव्या को बदल दिया गया है।
  • नौ माह पहले आईएएस मीट में फील्ड पोस्टिंग में भेदभाव का मुद्दा उठाने वाली नेहा सिर्फ 8 महीने ही कलेक्टर रह पाईं। उन्हें फिर से लूप लाइन में भेजते हुए विमुक्त, घूमंतू और अर्ध घूमंतू जनजाति विभाग में संचालक बनाया गया है। नेहा के कामकाज के तौर तरीकों पर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सवाल उठाते हुए सीएम से शिकायत की थी।
  • ढाई साल से तैनात तीन कलेक्टर छोड़े, 2 साल वाले 3 को हटाया

    • तबादला सूची में तीन कलेक्टर ऐसे थे, जिनका कार्यकाल दो साल से अधिक हो चुका था। मुरैना के अंकित अस्थाना (2 साल 9 माह), आलीराजपुर के अभय बेड़ेकर (2 साल 2 माह) और पांढुर्ना के अजयदेव शर्मा (2 साल)।
    • अब भी तीन कलेक्टर दो साल से ज्यादा समय से पद पर हैं। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा (2 साल 9 माह), रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (ढाई साल) और मैहर कलेक्टर रानी बाटड (2 साल)।
    • इन तबादलों के बाद प्रदेश में 2012 से 2016 बैच तक के सभी डायरेक्ट आईएएस अफसरों को कलेक्टरी मिल गई है।​​​​​​​


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.