23,700 करोड़ का झटका... मुकेश अंबानी की नई कंपनी में लगातार तीसरे दिन गिरावट

Updated on 23-08-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयरों में गिरावट का दौर आज लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। तीन में इसमें 15 परसेंट गिरावट आ चुकी है। बुधवार को यह पांच परसेंट लोअर सर्किट के साथ खुला। बीएसई पर यह मंगलवार को यह 239.20 परसेंट पर बंद हुआ था और आज 227.25 रुपये पर खुला। एनएसई पर भी यह पांच परसेंट की गिरावट के साथ 224.65 रुपये पर खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल में अपनी फाइनेंशियल बिजनस को अलग किया था और इसे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड नाम दिया गया है। रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक शेयर पर जेएफएसएल का एक शेयर दिया गया था। लगातार तीन दिन की गिरावट के कारण कंपनी के मार्केट कैप में 27,300 करोड़ रुपये की गिरावट आई है और यह अब 1,44,378.38 करोड़ रुपये रह गया है।

20 जुलाई को प्री-लिस्टिंग में इसकी वैल्यू 261.85 रुपये निकली थी जो ब्रोकरेज कंपनियों के अनुमान से ज्यादा थी। 21 अगस्त को बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 265 रुपये पर हुई थी जबकि एनएसई पर यह 262 रुपये पर लिस्ट हुआ था। लेकिन इंस्टीट्यूशनल और पैसिव फंड्स की भारी बिकवाली के कारण यह लगातार तीन दिन से लोअर सर्किट में फंस रहा है। कंपनी के शेयरों को 23 अगस्त को निफ्टी और सेंसेक्स से बाहर किया जाना था लेकिन अब इन्हें 29 अगस्त को ट्रेडिंग शुरू होने से पहले रिमूव किया जाएगा। बीएसई ने एक सर्कुलर में बताया कि अगले दो दिन भी जेएफएसएल का शेयर लोअर सर्किट में फंसता है तो रिमूवल की तारीख और तीन दिन आगे खिसक जाएगी। जानकारों का कहना है कि पैसिव फंड्स कंपनी के नौ करोड़ शेयर बेच सकते हैं जबकि पैसिव सेंसेक्स ट्रैकर्स करीब 5.5 करोड़ शेयर बेच सकते हैं। इस बीच रिलायंस इडंस्ट्रीज का शेयर 0.52 परसेंट तेजी के साथ 2532.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.