हिमाचल के “युवा-उत्सव“ में शामिल होकर लौटे जिले के 22 युवा, बढ़ाया जिले का मान

Updated on 23-05-2026 01:03 PM

सुकमा। सुकमा जिला प्रशासन के सौजन्य से सुकमा के युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी के सतत मार्गदर्शन में जिले के 22 सदस्यीय दल को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले (बीरगांव) में आयोजित श्युवा-उत्सव 2026श् में शामिल होने का स्वर्णिम अवसर मिला। 10 छात्र, 10 छात्राओं और 2 प्रभारी शिक्षकों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से लेकर उनके पूरे सफर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में जिला प्रशासन ने बेहतरीन प्रबंधन का परिचय दिया है। प्रशासन के इस संवेदनशील प्रयास का उद्देश्य सुकमा की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है।

प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में सुकमा के इन होनहार युवाओं ने न केवल शैक्षणिक व बौद्धिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि हिमाचल की खूबसूरत वादियों में एडवेंचर ट्रैकिंग (साहसिक अभियान) का भी जमकर लुत्फ उठाया। इस यात्रा के दौरान सुकमा और हिमाचल प्रदेश के बीच अनूठे सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पारंपरिक रीति-रिवाजों और खान-पान की कड़ियों को जोड़ने का काम बखूबी किया गया। जिला प्रशासन के इस नवाचार से दूरस्थ अंचल के इन युवाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, असीम आत्मविश्वास, आत्मरक्षा की भावना और सामाजिक सहभागिता का एक नया संचार हुआ है, जो भविष्य में उनके सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस सफल और ऐतिहासिक यात्रा के समापन के बाद दल की नोडल अधिकारी सुनंदा साहू ने कलेक्टर और जिला सीईओ से सौजन्य भेंट कर उन्हें फाउंडेशन द्वारा प्राप्त गौरवमयी प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की। वहीं, यात्रा से लौटे युवाओं का चेहरा खुशी से खिला हुआ था; उन्होंने हिमाचल की वादियों के खूबसूरत अनुभवों को साझा करते हुए इस अविस्मरणीय सफर के लिए जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। युवाओं ने प्रशासन की इस पहल को जीवन को बदलने वाला बताते हुए उम्मीद जताई कि सुकमा की प्रतिभाओं को तराशने के लिए ऐसे प्रेरणादायक आयोजन हर वर्ष किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.