6 गेंदों में पड़े 22 रन, हारा भारत... सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों अक्षर पटेल को दिया 19वां ओवर

Updated on 29-11-2023 01:27 PM
गुवाहाटी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 222 रन के विशाल स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहने के बावजूद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने गेंदबाजों को बचाव किया। हार के लिए गेंदबाजों से से अधिक 'भारी ओस' को विलन बताया। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 104 रन बनाकर अपने 100वें टी20 मैच को विशेष बना दिया। सिर्फ 48 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दो ओवरों में 45 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में लगातार दो हार के बाद जीत दर्ज की।

सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा- जब आप इतनी अधिक ओस के साथ 222 रन का बचाव कर रहे हैं तो यह आसान नहीं होता है। मुझे ऐसा लगा जैसे हम त्रिवेन्द्रम में खेले, वहां भारी ओस थी। मैंने ड्रिंक्स ब्रेक में लड़कों से मैक्सवेल को जल्दी आउट करने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारत को आखिरी दो ओवरों में 43 रनों का बचाव करना था, क्योंकि कप्तान ने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को अंतिम ओवर देने का साहसिक निर्णय लिया।

यही ओवर था जहां से गेम पलट गया। दरअसल, अक्षर ने अपने पहले तीन ओवरों में सिर्फ 19 रन दिए और एक विकेट भी लिया। हालांकि, उन्होंने 19वें ओवर में 22 रन लुटा दिए। इसमें मैथ्यू वेड ने 2 चौके और एक छक्का मारा, जबकि मैक्सवेल ने भी आखिरी गेंद पर बाउंड्री जड़ते हुए हाथ साफ किया। अक्षर को गेंद देने पर उन्होंने कहा- मैंने अक्षर को 19वां ओवर दिया क्योंकि वह पहले 19वां और 20वां ओवर डाल चुके हैं। वह भी अनुभवी है और मैंने हमेशा सोचा है कि अंत में एक अनुभवी गेंदबाज, भले ही एक स्पिनर, भारी ओस के साथ हमेशा एक मौका होता है।

सूर्या ने साथ ही सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की तारीफ की, जिन्होंने 57 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। सूर्या ने कहा- गायकवाड़ ने मेरे आउट होने के बाद उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। मैंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी हमेशा कहा है कि वह एक विशेष खिलाड़ी हैं और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उसने यह दिखाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.