ऑनलाइन गेमिंग कंपनी को GST का 21000 करोड़ का नोटिस

Updated on 27-09-2022 05:21 PM

ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) सेक्टर लगातार ग्रोथ कर रहा है और इस क्षेत्र से जुड़ी कंपनिया जबरदस्त कमाई कर रही है. इनकी कमाई का अंदाजा ताजा मामले से लगाया जा सकता है. दरअसल, बेंगलुरु बेस्ड एक ऑनलाइन गेमिंग कंपनी को डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने कथित तौर पर इनडाइरेक्ट टैक्सेशन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा कारण बताओ नोटिस भेजा है, जो 21,000 करोड़ रुपये का है.  

कंपनी को लगा जोरदार झटका
21,000 करोड़ रुपये का GST का नोटिस पाने वाली बेंगलुरु की इस ऑनलाइन गेमिंग कंपनी का नाम Gameskraft Technology है. कपनी पर GST नहीं चुकाने के साथ ही कार्ड, कैजुअल और Rummy Culture, Gamezy, Rummy Time जैसे फैंटेसी गेम्स के जरिये ऑनलाइन बेटिंग को बढ़ावा देने का आरोप भी है. कंपनी को जो शोकॉज नोटिस दिया गया है, वह साल 2017 से 30 जून, 2022 की अवधि के लिए है.

रिपोर्ट के मुताबिक, डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को अब तक का सबसे भारी-भरकम जीएसटी नोटिस (GST notice) थमाया है. इसमें बताया गया कि डीजीजीआई की बेंगलुरु विंग ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी को इस रकम से संबंधित कारण बताओ नोटिस जारी किया है. DGGI ने बेटिंग से जुड़ी 77,000 करोड़ रुपये की रकम पर 28 फीसदी टैक्स लगाया है.

गेम्सक्राफ्ट ने ऐसे की धांधली
दरअसल कंपनी अपने प्लेयर्स को ऑनलाइन गेम्स में पैसा दांव पर लगाकर बेटिंग कराती है. जांच में सामने आया कि Gameskraft इस दौरान किसी को भी कोई इनवॉयस जारी नहीं कर रही थी. मांगे जाने पर कंपनी की ओर से फर्जी और बैक डेट वाली इनवॉयस जमा की गईं, जिनकी फॉरेंसिक जांच में इस बड़ी धांधली का खुलासा हुआ. हालांकि, सूत्रों की मानें तो कर्नाटक हाई कोर्ट ने डिमांड नोटिस पर रोक लगा दी है और अदालत में कार्यवाही जारी है.

DGGI के रडार पर गेमिंग कंपनियां
बिजनेस टुडे के मुताबिक, यह मामला भारत में ऑनलाइन गेमिंग ऑपरेटरों पर एक बड़ी कार्रवाई का संकेत है. जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) ने देश में ऐसी सभी कंपनियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर Tax चोरी की है.

डीजीजीआई ने कोर्ट को सूचित किया है कि वह भारत में पूरी ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के खिलाफ इसी तरह के कदम उठा रहा है. विभाग को ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों से लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की टैक्स वसूली की उम्मीद है.

गेम्सक्राफ्ट के प्रवक्ता ने दी सफाई
ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट के प्रवक्ता ने बिजनेस टुडे से बातचीत के दौरान इस नोटिस के बारे में कहा कि ऑनलाइन स्किल गेमिंग सेक्टर में यूनिकॉर्न स्टेटस (Unicorn status) के साथ एक जिम्मेदार स्टार्टअप (Startup) होने के नाते, हमने इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड के हिसाब से अपने GST और Tax देनदारियों का भुगतान किया है. उन्होंने भरोसा जताया कि कंपनी अधिकारियों को पूरी तरह संतुष्ट करते हुए नोटिस का जवाब देगी.

प्रवक्ता का कहना है कि गेम्स ऑफ चांस और लॉटरी पर 28 फीसदी टैक्स की मांग की गई है, जबकि गेम्स ऑफ स्किल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 18 फीसदी टैक्स लागू है. यहां बता दें जीएसटी परिषद (GST Counsil) अक्टूबर में अपनी 48 वीं बैठक आयोजित कर सकती है, जिसके लिए ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स मापदंडों पर विचार-विमर्श जारी है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.