कांकेर में 21 नक्सलियों ने 18 ऑटोमैटिक हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

Updated on 27-10-2025 02:40 PM

कांकेर।  जिले में नक्सली संगठन के डीव्हीसीएम सेक्रेटरी मुकेश सहित 21 नक्सलियों में 8 पुरुष और 13 महिला नक्सली ने हिंसा का रास्ता छोड़कर रविवार को जंगल से निकलकर सभी आत्मसमर्पण करने के लिए हथियार के साथ कांकेर पहुंचे, इन 21 कैडरों में 4 डीव्हीसीएम, 9 एसीएम और 8 पार्टी सदस्य कैडर के नक्सली शामिल हैं।

ये सभी नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो अंतर्गत केशकाल डिवीजन, कुएमारी, किसकोडो एरिया कमेटी में सक्रिय थे। ये 21 नक्सली अपने साथ 3 एके-47, 4 एसएलआर, 2 इंसास, 6 नग 303, 2 नग सिंगल शॉट और 1 बीजीएल लॉन्चर जैसे कुल 18 ऑटोमैटिक हथियार भी साथ लाए हैं।

पूना मार्गम : पुनर्वास के माध्यम से पुनर्जीवन” पहल के तहत एक और निर्णायक और महत्वपूर्ण कार्य आज, 26 अक्टूबर को बस्तर रेंज के कांकेर जि़ले में 21 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ संपन्न हुआ है।

इन 21 नक्सली कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है, सभी नक्सलियों के नाम एवं ईनामी राशि का विवरण उपयुक्त समय पर साझा किए जाने की बात कही गई है।

उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर को नक्सलियों के माड़ डिवीजन की तरफ से एक पर्चा जारी हुआ था, जिसमें कहा गया था, कि 15 अक्टूबर को नक्सली हथियार डालेंगे, वहीं 17 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से सीसीएम रूपेश सहित कुल 210 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़े और जगदलपुर में डीजीपी, एडीजीपी, बस्तर आईजी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिए थे। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली थी।

जिसमें उन्होंने कहा था कि केशकाल इलाके के कुछ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया है। लेकिन जल्द ही वे भी आत्मसमर्पण कर लेंगे।

आज इन 21 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के बाद माड़ डिवीजन, इंद्रावती एरिया कमेटी, उत्तर बस्तर डिवीजन लगभग पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो गया है। विदित हो कि पिछले 10 दिन में बस्तर में ही 231 नक्सलियों ने हथियार के साथ हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।

जबकि, पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली लीडर भूपति समेत 61 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और हथियार डाल दिए। इस तरह पिछले 15 दिनों के अंदर इन दोनों जगहों पर कुल 292 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “पूना मारगेम” से न केवल जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा हो रहा है बल्कि बस्तर में हो शांति की स्थापना हो रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज कांकेर जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। यह हमारी “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की सफलता का सार्थक प्रमाण है, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में विश्वास और बदलाव की नई बयार बह रही है।

माओवाद की झूठी विचारधारा से भटके युवा भी अब यह समझने लगे हैं कि बंदूक नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प है। हमारी सरकार इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता है, उसी का परिणाम है कि लगातार माओवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं और बड़ी संख्या में वे हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर अंचल में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और बस्तर तेजी से शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। हमारी डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.