लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त जारी, 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के बैंक खातो में 1553 करोड़ ट्रांसफर

Updated on 13-01-2025 01:49 PM

भोपाल। लाड़ली बहना योजना की 20 वीं किस्त जारी की कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त जारी की। 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातो में सिंगल क्लिक से 1553 करोड़ रुपये राशि ट्रांसफर की। सीएम ने 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 335 करोड़ रुपये और 26 लाख बहनों को सिलिंडर रीफिलिंग के लिए 27 करोड़ रुपये की राशि भी बैंक खातों में ट्रांसफर की।

पांच साल में दो लाख 70 हजार पदों पर भर्ती

उन्होंने कहा कि पांच साल में सरकारी दो लाख 70 हजार पदों पर होगी भर्ती। अगले साल एक लाख पदों के लिए विज्ञापन निकालेंगे। कहा कि कागज की डिग्री से काम नहीं चलेगा। जब तक काम नहीं मिलेगा, तब तक आराम नहीं मिलेगा। शहडोल में भी 16 जनवरी को इन्वेस्टर्स मीट होगी।

दिन में भरपूर बिजली

अब गांव में खेत में पानी देने के लिए दिन में बिजली मिलेगी। रात के बजाय दिन में आठ से 10 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने 104 लाख रुपये के 13 सीसी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डा. यादव ने 10 करोड़ 11 लाख 19 हजार रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों पर पुष्पवर्षा वर्षा की। महिला हितग्राही के साथ वे ट्रैक्टर पर भी बैठे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री खुले वाहन में सवार होकर पहुंचे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.