2022: गुजरात चुनाव में AAP सीएम फेस पर इन 3 में जंग

Updated on 04-11-2022 05:20 PM
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने घोषणा कर चुकी है कि चुनाव दो चरणों में होगा। इस बीच आज अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के सीएम फेस के नाम का ऐलान करेंगे। आम आदमी पार्टी नेताओं ने जानकारी दी कि आम लोगों की राय के बाद केजरीवाल आज सीएम उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं। सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने से पहले केजरीवाल ने कहा कि हमारी कोशिश पंजाब को दोहराने की है। गुजरात में आप के सीएम फेस के लिए किसके नाम पर मुहर लग सकती है,

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया था ताकि राज्य में पार्टी से सीएम उम्मीदवार कौन होना चाहिए, इस बारे में अपने विचार दें। उन्होंने कहा था कि लोग 3 नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के नाम की घोषणा की जाएगी।

कौन-कौन हैं सीएम फेस के उम्मीदवार
पार्टी सूत्रों ने बताया कि आप से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोरतिह्या शामिल हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा कि केजरीवाल शुक्रवार को परिणाम घोषित करने के लिए अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन करने वाले हैं। उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, ''हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे।''

पंजाब दोहराने की कोशिश
केजरीवाल ने यह भी कहा था, ''पंजाब चुनाव के दौरान हमने लोगों से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। लोगों ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया और जनता की मर्जी के मुताबिक हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।" इससे पहले आप ने गुरुवार को गुजरात चुनावों के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है।

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ होगी। चुनाव आयोग ने कहा, “पूरे गुजरात में कुल 51,782 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से 1,274 का प्रबंधन महिला मतदान और सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया जाएगा।" चुनाव आयोग ने कहा कि वह 1,200 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित कर रहा है, खासकर महिलाओं के लिए। युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए, 33 स्टेशनों पर चुनाव आयोग के सबसे कम उम्र के कर्मचारी होंगे जबकि 182 स्टेशनों पर विकलांग व्यक्ति होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.