कल बदल रहे हैं 2000 के नोट, क्या करें और क्या न करें RBI गर्वनर ने सामने आकर बताई हर बात

Updated on 22-05-2023 09:34 PM
नई दिल्ली: आरबीआई (RBI) ने 2,000 रुपये का नोट वापस लेने की घोषणा की है। इसे बदलने या जमा करने की प्रक्रिया 23 मई यानी मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इस बीच आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने आज कहा कि 2000 रुपये के नोट को बदलने को लेकर पैनिक की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों के पास नोट बदलने के लिए चार महीने का समय है। बाजार में दूसरे नोटों की कमी नहीं है। आरबीआई पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है और इसके लिए बैंकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का कदम उठाया गया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 2000 रुपये के नोट मौजूदा नियमों के हिसाब से ही जमा होंगे। वापस लिए गए 2000 रुपये के अधिकांश नोटों के 30 सितंबर की डेडलाइन तक बैंकिंग सिस्टम में आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 2000 रुपये के नोट का वापस लेने का फैसला करेंसी मैनेजमेंट का हिस्सा है। 2000 रुपये के करेंसी नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे।


आरबीआई गवर्नर ने कहा कि जिस किसी के पास 2,000 रुपये का नोट है वह उसे अपने बैंक खाते में जमा कर सकता है या किसी अन्य मूल्य की मुद्रा से बदल सकता है। बैंकों को 2,000 का नोट बदलने के लिए जरूरी व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। हमें उम्मीद है कि 30 सितंबर की समयसीमा तक 2,000 के ज्यादातर नोट वापस हो जाएंगे। दास ने कहा, ‘प्रणाली में पहले ही पर्याप्त नकदी है। सिर्फ रिजर्व बैंक ही नहीं, बैंकों के संचालन वाले करेंसी चेस्ट में भी पर्याप्त नकदी है। चिंता की कोई बात नहीं है।’ उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक लोगों की परेशानियों को लेकर संवेदनशील है। यदि लोगों को किसी तरह की परेशानी आती है, तो जरूरत होने पर केंद्रीय बैंक रेगुलेशन लेकर आएगा।

गवर्नर ने कहा कि 2000 रुपये के नोट को वापस लेने के फैसले का इकॉनमी पर मामूली असर होगा। इसकी वजह है कि टोटल करेंसी सर्कुलेशन में इसकी हिस्सेदारी केवल 10.8 फीसदी है। उन्होंने कहा कि 2016 की नोटबंदी के बाद वापस ली गई करेंसी की भरपाई के लिए 2000 रुपये के नोट को लाया गया था। हमारे पास पर्याप्त नोट मौजूद है। इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मौजूदा नियमों के मुताबिक 50,000 रुपये या उससे अधिक राशि जमा करने पर पैन देना पड़ता है। दास ने कहा कि 2000 रुपये के नोटों को जमा करने की प्रक्रिया में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सिस्टम में लिक्विडिटी की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। भारत का करेंसी मैनेजमेंट सिस्टम काफी मजबूत है और यूक्रेन युद्ध तथा पश्चिम में कुछ बैंकों के डूबने के बावजूद भारत के एक्सचेंज रेट स्थिर बना हुआ है।
शक्तिकांत दास के बयान की मुख्य बातें...

-2000 रुपये का नोट बदलने में अफरातफरी न करें
-2000 का नोट लाने का मकसद पूरा हुआ
-2000 रुपये के नोटों का पूरा ब्योरा रखेंगे बैंक
-नोट बदलने के लिए चार महीने का समय है
-मौजूदा नियमों के हिसाब से ही जमा होंगे
-2000 के नोटों की छपाई बंद हो चुकी है
-50,000 हजार से अधिक जमा पर देनी होगी जानकारी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.