200 ठोकने वाले ईशान किशन बाहर, राहुल के लिए सूर्यकुमार यादव भी प्लेइंग XI से आउट

Updated on 10-01-2023 07:59 PM
गुवाहाटी: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया है। अपने पिछले वनडे में दोहरा शतक ठोकने वाले ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को मौका देना फैंस के लिए हैरान करने वाला है। साथ ही साथ प्रचंड फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव तक को टीम कंपोजिशन में फिट नहीं समझा गया। राहुल टीम के विकेटकीपर होंगे। पहले वनडे में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार पर श्रेयस अय्यर का तरजीह दी गई है ।

साथ अंदर-साथ बाहर

सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों ने वनडे डेब्यू एक ही साथ किया था। दोनों ने पिछले साल 2021 में श्रीलंका के ही खिलाफ कोलंबो में पहला एकदिवसीय खेला था। दोनों का टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू भी एक ही मैच से हुआ था। यह मैच मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया। इतना ही नहीं दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में एक ही टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी हैं।

    एक्स फैक्टर बाहर और औसत खिलाड़ी बरकरार

    पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने इस फैसले की जमकर आलोचना की है। प्रसाद का मानना है कि दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जाता। प्रसाद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘भारत के पिछले वनडे मैच में जिसने दोहरा शतक बनाया था, उसे मौका देना बनता था। गिल के लिए काफी समय है, लेकिन दोहरा शतक जमाने वाले को कैसे बाहर कर सकते हैं।’


    टी-20 का नंबर 1 बल्लेबाज की कोई इज्जत नहीं

    भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘आज भारतीय टीम को देखकर सहज नहीं हूं । पिछली वनडे पारी में दोहरा शतक लगाने वाला ईशान किशन और पिछली टी-20 पारी में शतक जड़ने वाला सूर्यकुमार यादव बाहर है। उम्मीद है कि उनका मनोबल बना रहेगा।’ भारत ने आखिरी बार कोई बड़ा टूर्नामेंट 2013 में जीता था। ऐसे में घरेलू सरजमीं पर 2023 वर्ल्ड कप टीम गंवाना नहीं चाहेगी।

    भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

    श्रीलंका की प्लेइंग XI: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.