200 लड़ाकू विमान, 1000 ड्रोन... यूक्रेन ने बना लिया रूस को तबाह करने का महाविनाशक प्लान

Updated on 01-02-2023 06:49 PM
मॉस्को: यूक्रेन ने रूस को करारा जवाब देने के लिए नया प्लान बनाया है। इसके लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नाटो देशों से और अधिक हथियारों की मांग की है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि वो रूस को अपनी जमीन से खदेड़ सकते हैं, हालांकि इसके लिए नए हथियारों के एक शस्त्रागार की आवश्यकता है। यूक्रेनी सेना ने यह भी दावा किया कि रूस नए सिरे से हमला करने का प्लान बना रहा है। नाटो देशों ने भी यूक्रेन को कई तरह के मुख्य युद्धक टैंक, बख्तरबंद वाहन, तोप, मिसाइल और गोला-बारूद देने का ऐलान किया है। इसके बावजूद यूक्रेन को डर है कि यह पुतिन को पूरी तरह से हराने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता है।

यूक्रेन ने सौंपी हथियारों की 'विशलिस्ट'


यूक्रेन ने अनुमान लगाया है कि उन्हें रूसी सैन्य आक्रमण का सामना करने के लिए तत्काल में 500 टैंक, 200 युद्धक विमान, 1,000 तोपें, 1,000 ड्रोन और 300 मिसाइल लांचर की आवश्यकता है। ऐसे में अमेरिका ने एम1ए2 अब्राम टैंक, जर्मनी ने लैपर्ड-2 टैंक और ब्रिटेन ने चैलेंजर-2 टैंक देने का ऐलान किया है।ऐसे 321 टैंक नाटो के कई देशों से यूक्रेन भेजे जाएंगे। लेकिन, यूक्रेन की मांग अब लड़ाकू विमानों तक पहुंच चुकी है। यूक्रेन ने कहा है कि उन्हें रूस का मुकाबला करने के लिए आधुनिक लड़ाकू विमान चाहिए। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान देने से साफ इनकार कर दिया है।

यूक्रेन ने मांगे 200 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान


कीव की इच्छा है कि उन्हें दुनिया का सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एफ-35, ब्रिटेन का यूरोफाइटर, टोर्नाडो, फ्रांस का राफेल और स्वीडन के साब का ग्रिपिन विमान शामिल हैं। यूक्रेन ने कहा है कि उन्हें अपने सोवियत काल के पुराने और परिचालन से हट चुके विमानों को बदलने के लिए ऐसे 200 नए लड़ाकू विमानों की जरूरत होगी। यूक्रेनी वायु सेना के अधिकारी यूरी इग्नाट ने कहा कि हम तकनीक में काफी पिछड़े हुए हैं। इसलिए, आवश्यकता गंभीर है। यह भी बताया गया है कि कुछ अमेरिकी वायु सेना के अधिकारी यूक्रेन की मदद के लिए एमक्यू-9 रीपर जैसे उच्च तकनीक वाले ड्रोन भेजने के इच्छुक हैं।

गोला-बारूद और मिसाइलों की सप्लाई चाहता है यूक्रेन


यूक्रेन, रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए मिसाइलों, मिसाइल लांचरों, बख्तरबंद वाहनों और गोला-बारूद की निरंतर आपूर्ति भी चाहता है। उनका कहना है कि रूस के अंदर सप्लाई लाइनों को बाधित करने के लिए उन्हें लंबी दूरी तक हमला करने वाले हथियारों की आवश्यकता है। अमेरिका ने कुछ दिनों पहले यूक्रेन को पेट्रियट मिसाइल देने की इच्छा जताई थी। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई मिसाइल यूक्रेन नहीं पहुंची है। वहीं, रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन भेजे जाने वाले सभी सप्लाई को निशाना बनाने के लिए स्वतंत्र है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.