20 साल के युवक की घेरकर हत्या:आरोपियों ने चाकुओं से गोदा; परिजन बोले- कान में गोली मारी, सिर से निकली

Updated on 24-12-2022 05:16 PM

मध्यप्रदेश के छतरपुर में बदमाशों ने 20 साल के युवक को घेरकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे चाकुओं से गोद दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने उसे गोली भी मारी।इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।

मामला छतरपुर का है। मृतक अमन खान (20) के भाई अरबाज खान ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले अमन का मोहल्ले में रहने वाले इदरीश, आरिफ और बबलू टोपे के साथ विवाद हुआ था। इन्हीं तीनों ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। अरबाज का कहना है कि जहां मेरे भाई की हत्या हुई। वहां से थोड़ी दूर पर ही सामाजिक कार्यक्रम हो रहा था। जिसमें कई लोग थे। बावजूद इसके आरोपियों ने घेर कर भाई की हत्या कर दी। जैसे ही हमें पता चला वैसे ही भागकर हम यहां आए और पुलिस की मदद से घायल भाई को जिला अस्पताल लेकर गए।

कान में गोली मारी, सिर के पीछे से निकली
मृतक के परिजनों ने बताया कि गोली कान में मारी गई है, जो सिर के पिछले हिस्से से निकली है। कान का आधा हिस्सा भी गायब है। वहीं पूरे शरीर को चाकुओं से गोद दिया। बदन पर 6 से अधिक घाव हैं। घटना स्थल पर भी काफी खून पड़ा था। जब हम लोग वहां पहुंचे तो 2 आरोपी भी हमें भागते दिखे थे।

आरोपी पर नशे का कारोबार करने का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी नशा, अवैध वसूली, दलाली का काम करते हैं। पहले भी इन लोगों से हमारा विवाद हुआ था। हमने थाने में रिपोर्ट भी की थी। लेकिन पुलिस ने हम पर ही रिपोर्ट लिख ली थी। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि तालाब किनारे बने खेत (जहां अब प्लाटिंग हो रही है) पर नशे का कारोबार होता था। यहां गांजा, नशे की गोलियां, और प्रतिबंधित सीरप सहित कई चीजें खरीदीं-बेची जातीं थीं। इसके अलावा क्रिकेट पर भी जुआ, सट्टा लगाया जाता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.