रूस में अब भी 20 भारतीय फंसे हैं : विदेश मंत्रालय ने कहा इन्हें निकालने की कोशिश जारी, भारतीयों को जंग से दूर रहने की सलाह

Updated on 01-03-2024 01:02 PM

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस में अब भी 20 भारतीय नागरिक फंसे हैं और इन्हें निकालने की कोशिश जारी है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने गुरुवार को कहा- हमने पहले भी इस मामले में दो बयान जारी किए हैं। अपने देश के नागरिकों को हमारी यही सलाह है कि वो जंग के मैदान से दूर रहें।

विदेश मंत्रालय ने 25 फरवरी को कहा था- रूसी आर्मी में भर्ती किए गए कई भारतीयों को बचा लिया गया है। वहां की सेना ने इन्हें रिलीव कर दिया है। मंत्रालय का यह बयान जंग लड़ने यूक्रेन भेजे गए एक भारतीय की मौत के बाद आया था।

रूस से बातचीत जारी

जैसवाल ने कहा- भारत सरकार इस मसले पर रूस से बातचीत कर रही है। हमारी एंबैसी भी इस मामले को गंभीरता से देख रही है। कहा जा रहा है कि नौकरी के लिए रूस गए कई भारतीय इस वक्त यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद सूफियान के बारे में कहा जाता है कि उन्हें कथित तौर पर जॉब के बहाने रूसी सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने भेज दिया गया।

इसके बाद सूफियान के परिवार ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दी और उनकी सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। परिवार ने ये भी कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जैसवाल ने इस मामले का सीधा जिक्र किए बगैर कहा- हमारी जानकारी के मुताबिक, रूस में इस वक्त 20 भारतीय फंसे हुए हैं। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इन लोगों को वापस लाया जाए। हमने इस बारे में ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किए हैं, आपने देखे होंगे।

वहां हालात काफी खराब

प्रवक्ता ने आगे कहा- हमने भारतीय लोगों से कहा है कि जंग के मोर्चे पर हालात बेहद खराब हैं और लोगों को वहां नहीं जाना चाहिए। भारतीयों की हिफाजत और वापसी को लेकर नई दिल्ली और मॉस्को मिलकर काम कर रहे हैं।

जैसवाल ने आगे कहा- इस मामले में जो भी जानकारी हमारे पास आ रही है, हम उसे रूस की एंबैसी के साथ साझा कर रहे हैं। इसी पहल का नतीजा है कि अब तक कई भारतीय छुड़ाए जा चुके हैं। हमारे लिए यह मामला बहुत अहमियत रखता है।

इस नेटवर्क के पीछे कौन

द हिंदू की एक रिपोर्ट में रूसी रक्षा मंत्रालय के एक ऑफिसर के हवाले से दावा किया गया है कि बीते एक साल में लगभग 100 भारतीय रूस गए हैं। BBC की एक खबर के मुताबिक हाल-फिलहाल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर से कुल 16 लोग रूस गए थे। रूस भेजने वाले इस नेटवर्क में दो एजेंट रूस के थे और दो भारत के।

यूट्यूब चैनल बाबा व्लॉग्स पर रूस से जुड़े कई वीडियोज हैं। इनमें रूस में रोजगार दिलाने का दावा किया गया है। इस चैनल को चलाने वाले का नाम है फैसल खान। खान के चैनल पर कई वीडियो हैं जिनमें बेहतर नौकरी के लिए रूस जैसे देशों में भेजने की प्रक्रिया और खर्च वगैरह बताया गया है। वीडियोज के डिस्क्रिप्शन में फैसल के अलावा पूजा और सूफियान नाम के व्यक्तियों के फोन नंबर्स दिए गए हैं।

फैसल खुद दुबई में रहता है। उसके अलावा राजस्थान का मोइन, तमिलनाडु का पलनीसामी रमेश कुमार भी इस नेटवर्क का हिस्सा हैं।

नौकरी का लालच

रूस में नौकरी लगवाने के एवज में एजेंट्स ने वादा किया था कि रूस में हर व्यक्ति को हर महीने एक लाख से लेकर डेढ़ लाख रुपए मिलेंगे। बाद में तनख्वाह और बढ़ेगी। ट्रेनिंग के दौरान सभी को 40 से 50 हजार रुपए भी दिए गए।

फैसल का कहना था कि आगे और पैसे मिलेंगे। फैसल ने स्वीकार किया है कि उसने शुरुआत में हर व्यक्ति से 3 लाख रुपए लिए, लेकिन उसमें से खुद सिर्फ 50 हजार रुपए रखे और बाकी रकम रूसी एजेंट्स को भेज दी।

फैसल खान के अलावा कुछ और एजेंट्स ने मिलकर कुल 35 लोगों को रूस भेजने का प्लान बनाया था। सबसे पहले, 9 नवंबर 2023 को तीन लोग चेन्नई से शारजाह भेजे गए। वहां से 12 नवंबर को इन्हें रूस की राजधानी मॉस्को ले जाया गया। फैसल खान के लोगों ने इसके बाद 6 और भारतीयों को, फिर कुछ दिन बाद 7 अन्य भारतीयों को रूस पहुंचाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.