20 करोड़ खर्च, चार साल में पांच प्रतिशत क्षमता से काम नहीं कर पा रहा इंदौर का स्लज हाइजिनेशन संयंत्र

Updated on 12-04-2024 12:28 PM
इंदौर। इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा चार साल पहले 20 करोड़ रुपये की लागत से देश का दूसरा स्लज हाइजिनेशन प्लांट कबीटखेड़ी में तैयार किया था। इसके लिए अहमदाबाद के भाभा एटामिक संस्थान द्वारा कोबाल्ट सोर्स भी निश्शुल्क दिया गया। स्मार्ट सिटी कंपनी का दावा इस प्लांट से 1500 केसीआइ कोबाल्ट का उपयोग कर 100 टन प्रतिदिन स्लज का उपचार कर बायो खाद बनाने का था। हकीकत यह है कि 125 केसी कोबाल्ट का उपयोग कर स्मार्ट सिटी कंपनी प्रतिदिन पांच टन बायो खाद भी तैयार नहीं कर पा रही है।
तय क्षमता के अनुसार खाद तैयार नहीं कर पाने की वजह यह है कि इस प्लांट में स्लज को सुखाने के लिए बेहतर सिस्टम नहीं है। इससे गर्मी के तीन माह में ही प्लांट में स्लज से खाद पांच टन प्रतिदिन क्षमता के अनुसार तैयार होता है और शेष नौ माह क्षमता कम रहती है और वर्षाकाल में तो उत्पादन बंद ही रहता है।
स्लज में रहती है नमी तय मात्रा से ज्यादा
कबीटखेड़ी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले स्लज में 80 से 85 प्रतिशत नमी रहती है, जबकि खाद के निर्माण के लिए उपचारित स्लज में 20 प्रतिशत ही नमी होना चाहिए। ऐसे में स्लज को प्लांट में अभी ड्राइंग बेड पर रखकर सुखाया जाता है। यह प्रक्रिया धीमी होती है और इसमें ज्यादा समय लगता है।

एयर मैनेजमेंट सिस्टम के लिए पांच करोड़ रुपये की दरकार
स्लज को सुखाने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा स्लज हाइजिनेशन प्लांट में पाली हाउस के माध्यम से ग्रीन हाउस प्रभाव तैयार करने वाला एयर मैनेजमेंट सिस्टम लगाने की योजना है। इसमें पाली हाउस बनाकर उसके नीचे स्लज जमा किया जाएगा और उसे बार-बार पलटा जाएगा। एयर सर्कुलेशन व ग्रीन हाउस प्रभाव से स्लज को सुखाया जाएगा। इस सिस्टम को तैयार करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी को पांच करोड़ रुपये की जरुरत है।

सिटीज 2 योजना से बाहर होने के कारण नहीं मिल सका लोन
इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी को एयर मैनेजमेंट सिस्टम बनाने के लिए सिटी इंवेस्टमेंट टु इनोवेट इंटीग्रेड एंड सस्टेंट (सिटीज 2) योजना से लोन के रूप में राशि मिलने की उम्मीद थी। केंद्र सरकार द्वारा इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी को आत्मनिर्भर मानकर उसे इस योजना से बाहर कर दिया गया। ऐसे में अब इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी के पास इसके लिए फंड नहीं है।

अभी सिर्फ उद्यानों में ही कर पा रहे उपयोग
स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा इस बायो खाद को उर्वरक विक्रेता कंपनियों के माध्यम से किसानों को देने की भी योजना थी। फर्टिलाइजर कार्पोरशन आफ इंडिया में इसके लिए स्मार्ट सिटी ने आवेदन भी किया, लेकिन अनुमति नहीं मिली। ऐसे में इस खाद का उपयोग निगम सिर्फ अपने उद्यानों में कर पा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.