20 बिस्तरों की सुविधा मिलेगी:जेपी अस्पताल में नए ट्रॉमा और इमरजेंसी भवन का रास्ता साफ

Updated on 08-02-2025 11:27 AM

जेपी अस्पताल में नए ट्रॉमा और इमरजेंसी भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल प्रबंधन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मदद से नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी ग्राउंड फ्लोर में ट्रामा और इमरजेंसी विभाग शिफ्ट किया जाएगा। अभी जेपी अस्पताल में 7 बेड का ट्रामा सेंटर है, लेकिन नई बिल्डिंग में यह 20 बिस्तरों का हो जाएगा।

इसके बाद मरीज को ट्रामा में स्टेबलाइज कर संबंधित विभाग में भेजा जाएगा। बता दें कि नया भवन मौजूदा ट्रॉमा और इमरजेंसी ब्लॉक से जुड़ा होगा और इसे नाले की ओर दो मंजिला बनाया जा रहा है। चोट के मरीजों और इमरजेंसी मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए जाएंगे। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए विशेष कक्ष होंगे, जिससे मरीजों को तेजी से इलाज मिल सकेगा।

ट्रॉमा सेंटर ऐसे अपग्रेड होगा

  • ओपीडी भवन के ऊपर एक और मंजिल बनेगी, जिससे ओपीडी में मरीजों को सुविधाएं मिलेंगी।
  • इमरजेंसी मरीजों की जांच के लिए ग्राउंड फ्लोर पर लैब होगी, जिससे जांच व रिपोर्ट मिलने में तेजी आएगी।
  • सीटी स्कैन और एक्स-रे पहले से मौजूद हैं, जिससे ट्रॉमा मरीजों को जल्द इलाज मिलेगा।

ट्रॉमा सेंटर इसलिए जरूरी

  • जेपी अस्पताल में रोजाना सैकड़ों इमरजेंसी मरीज आते हैं, लेकिन मौजूदा सुविधा सीमित है।
  • नया भवन बनने से बेहतर इलाज, तेज़ी से जांच और अधिक मरीजों की देखभाल संभव होगी।
  • आधुनिक लैब, बड़े ऑपरेशन थिएटर और सौंदर्यीकरण से अस्पताल में इलाज का स्तर बढ़ेगा।

​​​​​​​^राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों ने जो प्लान दिया है। इसके अनुसार नया ट्रॉमा ब्लॉक मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जरूरी है। इमरजेंसी सेवाओं में सुधार से मरीजों की जान बचाने में तेजी आएगी। इसके लिए हमारे दो डॉक्टर्स एम्स में ट्रेनिंग ले चुके हैं। डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.