माता-पिता की आंखों के सामने गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा 2 साल का बेटा, मौत से मातम में बदली खुशियां

Updated on 23-01-2025 05:15 PM
 भोपाल: घर में गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। मेहमान जा चुके थे। साहू परिवार के लोग आपस में खुशी साझा कर रहे थे। वह इस बात से अनजान थे कि काल के क्रूर पंजे परिवार के दो वर्ष के बालक की तरफ बढ़ रहे हैं।कुछ देर बाद जब मासूम की चीख सुनाई दी, तो माता-पिता ने देखा कि बेटा गर्म तेल की कढ़ाई में पड़ा तड़प रहा है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

निशातपुरा के संस्कार गार्डन का घटनाक्रम

  • यह दर्दनाक घटना निशातपुरा क्षेत्र के संस्कार गार्डन में सोमवार रात हुई। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, शिव नगर, छोला निवासी राजेश साहू प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। उनके दो बच्चों में सात वर्ष के आरू के अलावा दो वर्ष का अक्षांश भी था।
  • सोमवार को संस्कार गार्डन में उनके भतीजे की सगाई के साथ ही गोद भराई का कार्यक्रम था। रात 11 बजे तक अधिकतर मेहमान जा चुके थे। वहां मौजूद सिर्फ परिवार के लोग खाना खाने के साथ ही आपस में खुशियां साझा कर रहे थे।
  • उधर काम समाप्त होता देख हलवाई ने भी गर्म तेल की कढ़ाई भट्टी से उतारकर नीचे रख दी थी। स्वजन के आस-पास ठुमक-ठुमक कर खेल रहा मासूम अक्षांश अचानक कढ़ाई के पास पहुंच गया।
  • वहां खेलते हुए संतुलन बिगड़ने से उसमें जा गिरा। चीख सुनकर सभी दौड़े और उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह गले से नीचे लगभग 50 प्रतिशत झुलस गया था। मंगलवार सुबह अक्षांश की मौत हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.