कप्तान रोहित शर्मा के नाम हुए 2 शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रीलंका से जीतने के बावजूद टीम इंडिया की हुई बेइज्जती
Updated on
13-09-2023 02:36 PM
कोलंबो: भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-2 के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका को 172 रनों पर ढेर करते हुए मैच तो जीत लिया, लेकिन उसके नाम 2 शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 49.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 213 रन बनाए, जबकि श्रीलंका की टीम 172 रन ही बना पाई। इस तरह उसने पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया।
जिस मैदान पर लगाया था रनों का अंबार, उसी पर 213 पर ढेर भारतीय सूरमाजिस मैदान पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रनों का अंबार लगाया था उसी पर इस तरह का प्रदर्शन थोड़ा हैरान करने वाला था। इससे भी हैरान करने वाली बात यह रही कि टीम इंडिया के सभी 10 विकेट स्पिनरों ने लिया। भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पूरी टीम स्पिन गेंदबाजी का शिकार बनी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में युवा दीनुथ वेलालागे ने कोहराम मचा दिया।
वेलालागे ने शुरुआती 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की जड़ें हिला दीं
श्रीलंका ने भारत को 49.1 ओवर में मात्र 213 रन पर आउट कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर वेलालागे ने अपनी बलखाती गेंदों पर शुरुआत 4 झटके दिए। उन्होंने शुभमन गिल (19), विराट कोहली (3), रोहित शर्मा (53) और केएल राहुल (39) को एक के बाद एक आउट करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की जड़ें हिला दीं। वेलालागे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसमें एक मेडन भी शामिल था।
भारतीय टीम के नाम हुए ये दो शर्मनाक रिकॉर्डहैरानी की बात यह है कि पार्ट टाइम स्पिनर चैरिथ असलंका ने भी 4 विकेट लिए। एक विकेट महेश तीक्ष्णा को मिला। सभी विकेट स्पिनर्स के खाते में गए। यह भी पहली बार कि भारतीय क्रिकेट टीम वनडे में स्पिनरों के सामने ढेर हो गई। इसी बीच श्रीलंका ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। श्रीलंका लगातार 14 वनडे मैचों में विपक्षी टीम को आउट करने वाली पहली टीम बन गई है।सिर्फ रोहित शर्मा ने ही बनाई हाफ सेंचुरीभारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में 350 से अधिक का स्कोर बनाया था। धीमी गति के गेंदबाजों को मदद करने वाले ट्रैक पर भारतीय सूरमा श्रीलंकाई स्पिनरों के सामने घुटने टेक दिए। अर्धशतक का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा थे, जिन्होंने 48 गेंदों में क्रमशः 7 चौकों और 2 छक्कों सहित 53 रन बनाए।
दमदार शुरुाआत के बाद स्पिनरों के झटकों से दहल गई टीम इंडियाईशान किशन और केएल राहुल ने 30 रन बनाए, जबकि विराट कोहली दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। श्रीलंका ने पांच स्पिनरों का इस्तेमाल किया, जिन्होंने पूरे समय बल्लेबाजों को बैकफुट पर रखा। भारत ने एक और अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। 12वें ओवर में वेलालागे गेंदबाजी करने आए और खेल का रुख बदल दिया। 16वें ओवर में भारत का स्कोर 0 विकेट पर 80 रन से 3 विकेट पर 91 रन हो गया।