मप्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 2 पेपर, बेसिक व स्टैंडर्ड

Updated on 24-11-2022 03:43 PM

भोपाल

अगर किसी विद्यार्थी को गणति विषय से डर लगता है तो उसके लिए अगले सत्र से दो विकल्प होंगे। मप्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में सीबीएसई की तर्ज पर विद्यार्थियों के पास गणति के दो में से कोई एक प्रश्नपत्र देने का विकल्प होगा। अगर 11वीं में गणति विषय नहीं लेना है तो वे बेसिक गणति का पेपर देंगे और अगर आगे 11वीं में गणति विषय से पढ़ाई करनी है तो स्टैंडर्ड पेपर देना होगा। इससे विद्यार्थियों को अब गणति का पेपर कठिन नहीं लगेगा। यह नियम सीबीएसई में पिछले साल से लागू कर दिया गया है। वर्तमान में मप्र बोर्ड में गणति की परीक्षा स्टैंडर्ड लेवल पर होती है। इस कारण हर साल गणति विषय में अधिक विद्यार्थी फेल होते हैं। वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 10वीं व 12वीं में के मूल्यांकन में भी कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत माशिमं सीसीएलई (कंटिन्यूअस एंड काम्पिहेंसिव लिर्नंग एंड इवेल्यूएशन) के तहत आंतरिक मूल्यांकन करेगा।

फॉर्म भरते समय चुनना होगा विकल्प
10वीं के विद्यार्थियों को फॉर्म भरते समय ही गणति के दोनों पेपर में से किसी एक का विकल्प चुनना होगा। तभी वे परीक्षा दे सकेंगे। अगर कोई विद्यार्थी बेसिक गणति चुनता है और पह परीक्षा पास कर लेता है। फिर उसे लगता है कि अब उसे आगे गणति विषय लेकर पढ़ाई करनी है तो उसे स्टैंडर्ड गणति का पेपर देना होगा। इस बार पहली बार 10वीं में तिमाही व छमाही परीक्षा से पांच-पांच अंक जोडे जाएंगे। ये अंक स्कूल द्वारा भेजे जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.