गाड़ी में गियर बॉक्स के पास रखा 2 किलो अफीम, पुलिस ने पकड़ा तस्कर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated on 13-02-2025 12:13 PM
नीमच: मध्य प्रदेश की नीमच सिटी थाना पुलिस ने 2 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया।

नीमच पुलिस को सूचना मिली थी कि बोलेरो पिकअप वाहन एमपी 44 जीए 0716 में अफीम की तस्करी हो रही है। इस पर पुलिस ने मंगलवार को चौथखेडा फंटा, नीमच बायपास रोड पर घेराबंदी की। नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी में ड्राइवर के बिन में गियर बॉक्स के पास एक काले बैग में 2 किलो अफीम मिली। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है। उसकी कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

ये आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने पिकअप चालक नागेश्वर पिता नंदलाल पाटीदार को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव नैनोरा थाना पिपलिया मंडी जिला मंदसौर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि तस्करी नेटवर्क की जानकारी मिल सके। वहीं बड़ी कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस लगातार एक्टिव होकर ऑपरेशन करने में जुटी हुई है।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज


आरोपी के खिलाफ थाना नीमच सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई और कहां सप्लाई होनी थी। इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस प्रशासन की टीम मामले की गंभीरता देखते हुए जांच में जुट गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.