पीलिया से 2 की मौत...कांग्रेस घेरेगी निगम कार्यालय:दो दिनों में छात्र-युवक ने दम तोड़ा, 60 बीमार

Updated on 25-02-2026 11:59 AM
सरगुजा, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पिछले 2 दिनों में पीलिया से 13 वर्षीय छात्र और एक युवक की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अमले ने इसकी पुष्टि की है। बीते 10 दिनों में पीलिया के करीब 60 मरीज सामने आए हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मामले में स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शहर में फैल रहे पीलिया और नगर निगम की उदासीनता के विरोध में आज (बुधवार) कांग्रेस नगर निगम कार्यालय का घेराव करेगी।

इस मामले में महापौर मंजूषा भगत ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि नवागढ़ इलाके में पीलिया फैलने में साजिश की बू आ रही है। महापौर ने कहा कि आखिर सिर्फ इसी इलाके में पीलिया के मरीज क्यों मिल रहे हैं। जबकि निगम का पानी पूरा शहर पी रहा है।

इलाज के दौरान छात्र की मौत, युवक ने भी तोड़ा दम

दरअसल, नमनाकला खटिक पारा में रहने वाले दिव्यांश राय (13) निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। 19 फरवरी से तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पीलिया की पुष्टि हुई।

स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने उसे रायपुर रेफर किया। परिजन रायपुर नहीं ले जा सके और मिशन अस्पताल में इलाज शुरू कराया। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो मंगलवार को दूसरे निजी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

नमनाकला वार्ड में अन्य लोग भी पीलिया से ग्रसित बताए गए हैं। जनपद पारा निवासी सोना लाल (40) की भी पीलिया से मौत हो गई। उसकी जांच नवापारा यूपीएचसी में हुई थी, जहां पीलिया की पुष्टि हुई। युवक ने 22 फरवरी को दम तोड़ दिया।

CMHO पीएस मार्को ने छात्र और युवक की मौत की पुष्टि की। जिन क्षेत्रों में मौत हुई है, वहां स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

नवागढ़ इलाके में 60 मरीज, पानी में ई-कोलाई

शहर के नवागढ़ और मोमिनपुर क्षेत्र में पीलिया के करीब 60 मरीज मिले हैं। करीब एक महीने से इलाके में मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल की जांच कराई। कुछ सैंपल में ई-कोलाई बैक्टीरिया खतरनाक स्तर पर पाए गए।

मंगलवार को निरीक्षण पर पहुंचीं महापौर मंजूषा भगत ने बयान में साजिश की आशंका जताई। इलाके में फैली गंदगी पर भी नाराजगी जाहिर की। निगम अमला पेयजल सप्लाई लाइन दुरुस्त करने में लगा है।

सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो, कांग्रेस करेगी घेराव

पीलिया से छात्र और युवक की मौत पर टीएस सिंहदेव ने दुख जताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, स्थानीय प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। दो दिन पहले भी एक युवक की मौत हुई थी, संकेत साफ है कि हालात को हल्के में लिया गया। इसमें जिम्मेदारी तय हो और गैर जिम्मेदार लोगों पर तत्काल कार्रवाई हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.