19 साल के युवक की हो रही थी शादी, दूसरी बार पुलिस पहुंची तो मिला असली दूल्हा

Updated on 22-02-2023 06:29 PM

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बाल विवाह की सूचना पर पुलिस टीम मंडप में पहुंची तो परिवार वालों ने दूल्हा ही बदल दिया। असली दूल्हे की जगह अन्य युवक को दूल्हा बनाकर पुलिस के सामने पेश कर दिया। लेकिन पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि 19 साल के लड़के की शादी कराई जा रही है। पहले तो पुलिस लौट गई। करीब 1 घंटे बाद फिर पुलिस ने दबिश दी। इस बार परिवार वालों को दूल्हा बदलने का मौका ही नहीं मिला। बता दें, लड़कों की शादी करने ली वैधानिक उम्र 21 है।

सागर के बांदरी थाना के ग्राम लिधौरा में 19 साल के लड़के की शादी कराई जा रही थी। कंट्रोल रूम में मुखबिर ने बाल विवाह होने की सूचना दी। खबर मिलते ही एसपी ने टीम मौके पर भेजी। विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाइल्ड लाइन और बांदरी थाना की टीम लिधौरा पहुंची। जहां बारात लग रही थी। लेकिन दूल्हा और दुल्हन पक्ष को पहले ही भनक लग गई थी कि पुलिस आने वाली है। इससे पहले ही उन्होंने दूल्हा बदल दिया। एक अन्य युवक को दूल्हा बनाकर पुलिस के सामने पेश कर दिया। पूछताछ में पुलिस को संदेह हुआ। परिवार वालों ने पुलिस से बहस भी की। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।

दोबारा पुलिस पहुंची तो मिला असली दूल्हा

विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि बाल विवाह की सूचना पर कंट्रोल रूम को मिली थी। इसके बाद एसपी के निर्देशन में लिधौरा में पहुंचकर जानकारी ली गई। वहां मौजूद घराती और बरातियों ने दूल्हा बदल दिया था। स्थितियों को देख टीम मौके से वापस लौट आई। करीब 1 घंटे बाद दोबारा मंडप में टीम पहुंची तो असली दूल्हा मिल गया। जिसके उम्र संबंधी दस्तावेज देखे गए तो वह 19 साल का होना पाया गया। जिस आधार पर बाल विवाह रोका गया। परिवार वालों को समझाइश दी कि 21 साल की उम्र होने पर बेटे की शादी कराएं। हालांकि लड़की की उम्र 18 है, जो बालिग है।

परिवार वालों ने कहा- काफी खर्चा हो गया

बाल विवाह को रोकने के लिए जब टीम पहुंची तो दूल्हा-दुल्हन के परिजन विवाद करने लगे। दोनों के परिजनों का कहना था कि सगाई और विवाह समारोह में उनका अभी तक दो लाख से ज्यादा का खर्चा हो चुका है। अब उनकी इतनी हैसियत नहीं है कि वह इसका खर्चा उठा सके। इस दौरान टीम, दूल्हा-दुल्हन के परिजनों को समझाइश देती रही। बाद में काफी देर बाद उन्होंने शादी को आगे बढ़ाने की बात पर सहमति दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.