180 उपद्रवी गिरफ्तार, गली-मोहल्लों में फैला रहे थे अशांति

Updated on 27-10-2025 02:41 PM

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने 38 आरोपियों को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। वहीं 104 मामलों में 142 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। कुल मिलाकर 180 आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

पुलिस ने ऐसे लोगों को निशाने पर लिया, जो खुलेआम धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहे थे। सिर्फ एक हफ्ते में थाना सुपेला से 13, पद्मनाभपुर से 4, दुर्ग, मोहन नगर, वैशाली नगर और खुर्सीपार से 3-3, भिलाई नगर और छावनी से 2-2, तथा जामुल, अंडा, रानीतराई, अमलेश्वर और नंदिनी नगर से 1-1 आरोपी गिरफ्तार किए गए। सभी आरोपियों से धारदार हथियार जब्त कर धारा 27(1) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया और जेल भेजा गया। हथियारबंद गुंडों के साथ-साथ पुलिस ने उन तत्वों पर भी शिकंजा कसा जो अशांति फैलाने, विवाद भड़काने या अपराध की साजिश में शामिल थे। बीते सप्ताह में 104 मामलों में 142 आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इनमें थाना दुर्ग, पद्मनाभपुर, छावनी से 4-4, मोहन नगर से 5, पुलगांव से 27, जेवरा सिरसा से 3, अंजोरा से 12, नगपुरा से 6, भिलाई नगर से 9, नेवई से 12, सुपेला से 6, स्मृतिनगर से 3, वैशाली नगर से 5, खुर्सीपार से 3, जामुल से 2, पुरानी भिलाई से 1, कुम्हारी से 2, अंडा से 1, नंदिनी नगर से 7, रानीतराई से 2, अमलेश्वर से 3, उतई से 16 और बोरी से 5 आरोपी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.