Nvidia से 18 साल पहले ही बन गई थी दुनिया की पहली ट्रिलियन डॉलर कंपनी, आज है रिलायंस से भी पीछे

Updated on 14-07-2025 04:21 PM
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया दुनिया की पहली 4 ट्रिलियन डॉलर कंपनी है। इससे पहले कोई भी कंपनी यह मुकाम हासिल नहीं कर पाई। लेकिन दुनिया की पहले ट्रिलियन डॉलर कंपनी बनने का श्रेय चीन की पेट्रोचाइना को जाता है। साल 2007 में इस कंपनी का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा था। आज इसका मार्केट कैप 217.47 अरब डॉलर रह गया है और यह दुनिया की 66वीं वैल्यूएबल कंपनी है। भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 243.09 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया में 53वें नंबर पर है।

पेट्रोचाइना के बाद अगले ट्रिलियन डॉलर कंपनी बनने में 11 साल लग गए। साल 2018 में ऐपल और ऐमजॉन ने यह उपलब्धि हासिल की। 2019 में सऊदी अरामको और माइक्रोसॉफ्ट भी इस लिस्ट में शामिल हो गए। 2020 में गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट को यह मुकाम हासिल हुआ। 2021 में मेटा और टेस्ला भी इस एलीट क्लब का हिस्सा बन गए। 2023 में एनवीडिया ने भी इसमें एंट्री मारी और 2024 में बर्कशायर हैथवे, ताइवान की टीएसएमसी और अमेरिका की ब्रॉडकॉम भी इसमें शामिल हो गईं।

कैसे बढ़ता गया क्लब

लेकिन 2 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनने का सौभाग्य 2019 में सऊदी अरामको को मिला। 2020 में ऐपल भी इस मुकाम पर पहुंच गई। इसके एक साल बाद माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट ने भी इस एलीट ग्रुप में एंट्री मारी। पिछले साल यानी 2024 में एनवीडिया और ऐमजॉन को भी इसमें जगह मिल गई। 3 ट्रिलियन डॉलर के क्लब में आज तक केवल तीन कंपनियों को जगह मिली है। ऐपल ने 2022 में यह मुकाम हासिल किया जबकि माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया को 2024 में इसमें जगह मिली। इस साल एनवीडिया 4 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल करने वाली अकेली कंपनी बन गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.