17वां रोजगार मेला- पीएम ने 51 हजार जॉब लेटर बांटें:कहा- यह केवल सरकारी नौकरी नहीं, आपको राष्ट्र सेवा में सक्रिय योगदान देने का मौका मिला है

Updated on 24-10-2025 03:38 PM
नई दिल्ली, PM मोदी ने शुक्रवार को 17वें रोजगार मेला में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉब लेटर बांटें। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा- आपको केवल सरकारी नौकरी नहीं मिली है। राष्ट्र सेवा में सक्रिय योगदान देने का अवसर मिला है।

पीएम ने आगे कहा

 इस बार रोशनी का त्योहार दिवाली आप सभी के जीवन में नई रोशनी लेकर आया है। उत्सवों के बीच पक्की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिलना यानी उत्सवों का उल्लास और सफलता की डबल खुशी है। ये खुशी आज देश के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली है।

पीएम ने कहा- मैं महसूस कर सकता हूं कि आप सभी के परिवार में कितना आनंद होगा। मैं आप सभी और आपके परिवारजनों को बहुत -बहुत बधाई देता हूं। जीवन की इस नई शुरुआत के लिए मैं बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आपका ये उत्साह और परिश्रम करने की आपकी क्षमता सपने साकार होने से पैदा हुआ है।

आत्मविश्वास और इसके साथ जब देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा जुड़ेगा तो तो आपकी ये सफलता केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं रहेगी। आपकी सफलता देश की सफलता बन जाएगी।

आप जानते हैं हमारे लिए नागरिक देवो भव ये मंत्र है। पिछले 11 सालों से देश विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा हा। इस पर सबसे बड़ी भूमिका हमारे युवाओं की है। आप सभी की है। इसीलिए युवाओं का सशक्तिकरण भाजपा और एनडीए सरकार की प्राथमिकता है।

पीएम ने कहा- आज रोजगार मेले युवाओं के सपनों को पूरा करना का माध्यम बन गया है। रोजगार मेले के जरिए 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति-पत्र दिए जा चुके हैं। यह प्रयास केवल सरकारी नौकरियों तक ही सीमित नहीं है। हमने देश में पीएम विकसित भारत योजना भी शुरू की है।

इसके तहत साढ़े 3 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। स्किल इंडिया मिशन के जरिए युवाओं को स्किल की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं, साथ ही नेशनल करियर सर्विस प्लेटफॉर्म जैसे नए अवसरों से भी जोड़ रहे हैं।

भारत दुनिया का सबसे युवा देश है

पीएम आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। हम भारत की युवा क्षमता को एक बड़ी ताकत मानते हैं। हम हर क्षेत्र में इसी दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारी विदेश नीति भी भारत के युवाओं के हितों पर केंद्रित है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारी कूटनीतिक वार्ताएं और वैश्विक समझौता ज्ञापनों में युवा प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोज़गार सृ

युवाओं को लिए एक नया प्लेटफॉर्म प्रतिभा सेतु पोर्टल

पीएम पीएम ने जॉब के लिए एक और प्लेटफॉर्म का जिक्र करते हुए कहा- युवाओं के लिए एक और बड़ा कदम है प्रतिभा सेतु पोर्टल। जो उम्मीदवार यूपीएससी की अंतिम सूची तक पहुंचे, लेकिन सिलेक्ट नहीं हुए। उनकी मेहनत भी अब व्यर्थ नहीं जाएगी। इसीलिए निजी और सार्वजनिक संस्था इस पोर्टल से उन युवाओं को निमंत्रित कर सकती है। इंटरव्यू कर सकती हैं। और अवसर भी दे सकते हैं। युवाओं की प्रतिभा का यह सदुपयोग ही भारत के युवा सामर्थ्य को दुनिया के सामने लेकर आएगा।

देश भर में 40 स्थानों पर किया गया आयोजन

रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 40 स्थानों पर किया गया। पिछला रोजगार मेला 12 जुलाई को हुआ था। प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। अब तक 9.73 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल चुका है।

अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला

प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। नवंबर 2023 तक कुल 11 रोजगार मेलों में 7 लाख से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए गए थे।

हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला हुआ था, जिसमें 1 लाख से ज्यादा जॉब लेटर बांटे गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.