161 प्रश्न हल किए नंबर आये शून्य ,कोर्ट ने एनटीए को छात्रा का परीक्षा से जुड़ा पूरा रिकार्ड

Updated on 21-09-2022 05:02 PM
  एनटीए छात्रा का पूरा रिकार्ड अपने जवाब के साथ कोर्ट में प्रस्तुत करे। छात्रा का कहना है कि उसने नीट में 161 प्रश्न हल किए थे बावजूद इसके उसे शून्य नंबर दिया गया है। ई-मेल पर उपलब्ध उसकी ओएमआर शीट पर एक भी उत्तर दर्ज नहीं है। इस शीट पर परीक्षार्थी के हस्ताक्षर की जगह जो हस्ताक्षर हैं वह भी उसके नहीं हैं, न ही उसकी अंगूठा छाप है। ऐसा है तो मामला गंभीर है। छात्रा का रिकार्ड तलब किया जाना चाहिए।

यह कहते हुए हाई कोर्ट ने एनटीए से याचिकाकर्ता छात्रा का रिकार्ड तलब किया है। मामला आगर मालवा जिले के ग्राम भैसोदा की लीपाक्षी पुत्री बद्रीलाल पाटीदार का है। उसने 17 जुलाई 2022 को हुई नीट की परीक्षा दी थी। 200 प्रश्नों में से 161 के जवाब दिए थे। उम्मीद थी कि उसे अच्छे नंबर आएंगे और मेडिकल कालेज में प्रवेश हो जाएगा, लेकिन 7 सितंबर को नीट का रिजल्ट आया तो उसे सभी विषय में शून्य मिला।

ई-मेल से ओएमआर शीट निकालने पर पता चला कि उसमें एक भी गोला भरा नहीं है। छात्रा ने एडवोकेट धर्मेंद्र चेलावत के माध्यम से नीट के परिणाम को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की एकलपीठ के समक्ष याचिका की सुनवाई हुई। एडवोकेट चेलावत ने बताया कि कोर्ट ने एनटीए को छात्रा का परीक्षा से जुड़ा पूरा रिकार्ड प्रस्तुत करने को कहा है। मामले में अब 30 सितंबर को सुनवाई होगी। इसके पहले रिकार्ड प्रस्तुत करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.