बिल्डर शर्मा की पत्नी के नाम 16 प्रॉपर्टी का खुलासा:आइकॉन प्रो मल्टी वेंचर, ट्राइडेंट मल्टीवेंचर्स, अनंत मल्टीवेंचर के नाम पर भी मिला इन्वेस्टमेंट

Updated on 04-01-2025 12:59 PM

आयकर विभाग की छापेमारी में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के संचालक राजेश शर्मा और उनकी पत्नी राधिका शर्मा के नाम पर भोपाल में भारी मात्रा में प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है। राजेश शर्मा ने ये प्रॉपर्टी आईकॉन प्रो मल्टीवेंचर प्राइवेट लिमिटेड, ट्राइडेंट मल्टीवेंचर्स, अनंत मल्टीवेंचर्स और अपने नाम पर खरीदी है।

इसके अलावा, जांच में पता चला है कि राधिका शर्मा के नाम पर भी भोपाल में बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी खरीदी गई है।

सेंट्रल पार्क में खरीदे गए प्लॉट्स

राधिका शर्मा के नाम पर भदभदा रोड पर बनाए जा रहे सेंट्रल पार्क में पांच प्लॉट्स खरीदे गए हैं। कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर इन प्लॉट्स की कीमत ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि बाजार मूल्य तीन करोड़ रुपए से ज्यादा है।

आयकर विभाग ने 24 प्रॉपर्टी की थी अटैच

18 दिसंबर को भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में 56 ठिकानों पर की गई छापेमारी में आयकर विभाग ने राजेश शर्मा के यहां से जमीन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए थे। इसमें ब्यूरोक्रेट्स और नेताओं की मिलीभगत भी सामने आई थी। इसके बाद आयकर विभाग ने भोपाल में शर्मा की 24 प्रॉपर्टी अटैच कर दी। विभाग को आशंका है कि ये प्रॉपर्टी शर्मा अपनी बोगस कंपनियों के जरिए औने-पौने दामों पर बेच सकता हैं।

आयकर विभाग ने पंजीयन विभाग के महानिरीक्षक को पत्र लिखकर शर्मा से संबंधित प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की सिफारिश की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन प्रॉपर्टी को छह महीने के लिए अटैच किया गया है और इससे उनके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी, पर कोई बिजनेस नहीं

आयकर जांच में यह भी सामने आया है कि राजेश शर्मा की पत्नी राधिका का कोई बिजनेस नहीं है। फिर भी उनके नाम पर भोपाल में 16 प्रॉपर्टी मिली हैं। राधिका ने यह बात खुद आयकर विभाग को स्वीकार की है।

विभाग का मानना है कि राजेश शर्मा ने अपने बिजनेस में पत्नी के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी में निवेश किया और बाद में इन्हें राजनेताओं, कारोबारियों और ब्यूरोक्रेट्स को बेचने का काम किया।

राजेश शर्मा के नाम की ये प्रॉपर्टी अटैच

आई कॉन प्रो मल्टीवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ए-3. 101 विष्णु हाईटेक सिटी बावड़िया कला के नाम पर 3.2810 हेक्टेयर, 0.09 हेक्टेयर, 0.96 हेक्टेयर,

0.15 हेक्टेयर जमीन खुदागंज भोपाल में

सागर ग्रीन हिल्स में बंगला नम्बर ए-55 खरीदा गया है।

आई काॅन प्रो मल्टीवेंचर्स ए-3. 101 विष्णु हाईटेक सिटी बावड़िया कला के नाम पर प्लाट नम्बर 3, 6, 7 दूरसंचार कालोनी गुल मोहर एरिया में है जिसका प्लाट साइज 6300 वर्ग फीट है।

विष्णु हाईटेक सिटी बावड़िया कला में ए-3.104 बंगला।

1.75 एकड़ जमीन सरवर ग्राम भोपाल में

पिपलिया जाहिर पीर भोपाल में 1.24 हेक्टेयर।

ट्राइडेंट मल्टीवेंचर्स के नाम पर महुआखेड़ा में 12.62 एकड़

अनंत मल्टीवेंचर्स हाउस नम्बर 68 फेज 2 रिवेरा टाउन भोपाल के नाम पर कस्तूरबा नगर में बी-8 बिल्डिंग।

राजेश शर्मा की पत्नी राधिका शर्मा के नाम पर यह प्रापर्टी

सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट भदभदा रोड पर प्लाट नम्बर -25

सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट भदभदा रोड पर प्लाट नम्बर-26

सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट भदभदा रोड पर प्लाट नम्बर -44

सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट भदभदा रोड पर प्लाट नम्बर -45

सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट भदभदा रोड पर प्लाट नम्बर 57

बरखेड़ा नाथू रातीबड़ में 0.21 हेक्टेयर और 0.084 हेक्टेयर

बरखेड़ा नाथू रातीबड़ में 0.84 हेक्टेयर

बरखेड़ा नाथू रातीबड़ में 0.323 हेक्टेयर और 0.157 हेक्टेयर

0.2020 हेक्टेयर और 0.02059 हेक्टेयर सेवनिया गौड़ में

फ्लैट नम्बर ए-3-101 विष्णु हाईटेक सिटी भोपाल

सरवर गांव में 5 एकड़ जमीन।

पिपलिया जाहिर पीर भोपाल में 1.24 हेक्टेयर

0.026 हेक्टेयर बरखेड़ा नाथू भोपाल में

बरखेड़ा नाथू में 0.393 हेक्टेयर

ट्राइडेंट मल्टीवेंचर्स बी-11 कस्तूरबा नगर के नाम पर भोपाल के महुआ खेड़ा गांव में 12.62 हेक्टेयर- अनंत मल्टीवेंचर्स मकान नंबर 68 के नाम पर रिवेरा टाउन में बी-8 कस्तूरबा नगर में बिल्डिंग



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.