तीन साल में 1,500% रिटर्न और अब नेट प्रॉफिट में भी 19 परसेंट उछाल, क्या आपके पास है यह शेयर?

Updated on 18-08-2023 02:29 PM
नई दिल्ली: पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड (Pitti Engineering Limited) इलेक्ट्रिकल स्टील लेमिनेशंस, मोटर्स और जेनरेटर्स के लिए सबएसेंबलीज, डाई-कास्ट रोटर्स और मशीन्ड कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी रेल, अर्बन ट्रांसपोर्ट, पावर जेनरेशन, विंडमिल, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन, अप्लायंसेज और दूसरे कई सेक्टर्स के लिए प्रॉडक्ट्स बनाती है। रोटेटिंग इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट ऐप्स की ब्रॉड रेंज में कंपनी के प्रॉडक्ट्स काफी अहमियत रखते हैं। कंपनी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय एस पिट्टी ने कंपनी के रिजल्ट पर जानकारी देते हुए कहा कि औरंगाबाद और हैदराबाद में ब्राउनफील्ड एक्सपेंशन की प्रोग्रेस के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि कच्चे माल की कीमत में कमी के कारण कंपनी के रेवेन्यू में मामूली गिरावट आई है। आगे पॉजिटिव ट्रेंड की उम्मीद करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही में डिमांड और वॉल्यूम में तेजी आ सकती है। कंपनी ने इस फाइनेंशियल ईयर में वॉल्यूम और प्रॉफिटैबिलिटी में तेजी की उम्मीद जताई है। पिट्टी इंजीनियरिंग ने हाल में फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 6.5 परसेंट की गिरावट आई है और यह 290.7 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 19.7 परसेंट बढ़कर 42.4 करोड़ रुपये पहुंच गया।

इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 19.3 परसेंट की तेजी के साथ 13.97 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले तीन साल में कंपनी की बिक्री 28 फीसदी सीएजीआर के साथ बढ़ी है जबकि नेट प्रॉफिट 51 परसेंट सीएजीआर के साथ बढ़ा है। कंपनी ने पिछले एक साल में 55 परसेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है जबकि तीन साल में उसका रिटर्न 1,501 परसेंट बढ़ा है। इतना ही नहीं कंपनी का आरओसीई 18.2 परसेंट और आरओई 19 परसेंट है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2.2 परसेंट की तेजी आई है और कारोबार के दौरान यह 506.65 रुपये तक गया। इन्वेस्टर्स को इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.