तीन साल में 150% रिटर्न, इंडिगो ने कर दी निवेशकों की चांदी, 52 हफ्ते के टॉप पहुंचा शेयर

Updated on 27-06-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) है। इंडिगो 86 डेस्टिनेशंस के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती है जिसमें 24 इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस हैं। इंडिगो की टैगलाइन लो फेयर्स, ऑन टाइम फ्लाइट्स है और कंपनी इसी के मुताबिक अपने पैसेंजर्स को सर्विसेज देती है। इंडिगो की शुरुआत अगस्त 2006 में हुई थी और तबसे कंपनी ने अपने कारोबार को काफी फैलाया है। आज उसके पास 262 विमानों का विशाल बेड़ा है। इंटरग्लोबल एविएशन ने हाल में एयरबस ए320 फैमिली के 500 विमानों का ऑर्डर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अगले दशक में अपने कारोबार को फैलाने का भी संकेत दे दिया। यह एयरबस को अब तक मिला सबसे बड़ा ऑर्डर है। कंपनी को 2030 से 2035 के बीच ये विमान मिलेंगे। इंडिगो 300 से अधिक विमानों को ऑपरेट कर रही है और उसे इस दशक के अंत तक 480 और विमान मिलने हैं।

नए ऑर्डर के साथ इंडिगो का कुल ऑर्डर बुक करीब 1,000 एयरक्राफ्ट पहुंच गया है। इनमें ए320नियो, ए321नियो और ए321एक्सएलआर मॉडल शामिल हैं। इन विमानों में फ्यूल की कम खपत होती है। इससे कंपनी को ऑपरेटिंग कॉस्ट कम करने और सस्टैनिबिलिटी गोल्स को हासिल करने में मदद मिलेगी। कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 56 फीसदी रिटर्न दिया है जबकि तीन साल में इसका रिटर्न 150 परसेंट रहा है। साथ ही कंपनी का आरओसीई 8.11 परसेंट रहा है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 2.92 परसेंट उछलकर 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। यह लगातार इस स्तर पर ट्रेड कर रहा है। निवेशकों को इस ट्रेंडिग मल्टीबैगर स्टॉक पर नजर रखनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.