प्रतिबंधित कफ सिरप की 150 बोतलें सील, इनमें से 10 को जांच के लिए भेजा

Updated on 08-10-2025 12:59 PM

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 17 बच्चों की मौत के बाद मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टरों ने प्रतिबंधित कप सिरप की जांच के लिए अभियान शुरू किया। दवा बाजार में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की टीम ने जांच के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप रेस्पिफ्रेश डी और एएनएफ की 150 से ज्यादा बोतलों को जब्त किया। इधर, इन कंपनियों ने भी मार्केट से स्टॉक वापस बुलाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के आधार पर दवाओं को वापस रीकॉल किया जा रहा है।

ड्रग डिपार्टमेंट के अफसरों ने बताया कि भोपाल में 15 इंस्पेक्टर दवा दुकानों की जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान स्टॉक, बिक्री रजिस्टर की भी जांच की गई। नए ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल के 2,000 से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स की जांच शुरू हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सभी जगह मेडिकल स्टोर्स और कंपनी के सीएंडएफ का स्टॉक चेक किया जा रहा है। संदिग्ध सिरप को बाजार से वापस बुलाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि 4 साल से कम उम्र के बच्चों को जरूरी दवा ही दी जाए। जबरन कोई दवा बच्चों को न दी जाए। प्रतिबंधित ड्रग के 10 से ज्यादा सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।

  • 15 इंस्पेक्टरों ने स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और सीएंडएफ स्टॉक जांचा

बिना पर्चे दवा नहीं देने के निर्देश

केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर्स को सर्कुलर जारी किया गया है कि बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन कोई दवा न दी जाए। उन्होंने कहा एफडीए की कार्रवाई में संगठन पूरी तरह सहयोग कर रहा है। धाकड़ ने बताया कि रिटेल मेडिकल स्टोर्स संचालकों को ये निर्देश दिए गए हैं। हर दवा की निगरानी को लेकर सख्ती बरती जाए, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न हो।

5 दुकानों से हुई सिरप की बिलिंग

भोपाल के बाजार में पांच एजेंसियों राहुल फार्मा, गुरुदेव ट्रेडर्स, प्रसिधि फार्मा, राजेन्द्र मेडिकल एजेंसी और राज मेडिकल एजेंसी से इन सिरप की बिलिंग हुई थी। एफडीए की टीम ने सभी दुकानों का निरीक्षण किया। तीन दुकानों से सैंपल लिए गए, जबकि दो दुकानदारों ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने पूरा बैच कंपनी को लौटा दिया था।

​तमिलनाडु और गुजरात की कंपनी की सिरप अमानक मिली

एफडीए की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि कुछ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल नामक खतरनाक रासायनिक तत्व की मात्रा तय सीमा से अधिक हैं। अब तक राज्य में जांचे गए 19 सैंपल्स में से तीन कफ सिरप अमानक पाए गए हैं। इनमें तमिलनाडु की कंपनी की कोल्ड्रिफ और गुजरात की कंपनी की री-लाइफ, रेस्पिफ्रेश टीआर में गड़बड़ी पाई गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.