भोपाल के बड़ा तालाब की हद जानने निकलेंगे 15 पटवारी:कितने मैरिज गार्डन, फैक्टरी, कॉलेज-फार्म हाउस बने? जांच में पता चलेगा

Updated on 08-10-2025 12:47 PM

भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब की हद जानने के लिए बुधवार को 15 पटवारी निकलेंगे। उनके साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक भी होंगे। सीमांकन में पता लगेगा कि बड़ा तालाब किनारे कितने मैरिज गार्डन, फैक्टरी, कॉलेज, स्कूल, फार्म हाउस या घर बने हैं? इनमें से कितने तालाब की जद में आ रहे हैं।

बुधवार से प्रशासन फिर से सीमांकन कार्य शुरू करेगा। बैरागढ़ की तरफ बड़ा तालाब में टीम सीमांकन करने उतरेगी। झील क्षेत्र में जिला व नगर निगम प्रशासन, टीएडंसीपी, वन विभाग की टीम ने कुछ दिन पहले सीमांकन किया था। 3 दिन में रेतघाट से लेकर खानूगांव तक सीमांकन किया जा चुका है। यहां पर कई कब्जे हैं।

नप्ती में पता चलेगा कि किसका कब्जा प्रशासन जब नप्ती करेगा, तब ही पता चल पाएगा कि किसने झील क्षेत्र में मैरिज गार्डन, कारखाने, स्कूल, कॉलेज, फॉर्म हाउस व घरों का निर्माण किया है। बता दें कि एक बार फिर भोजवैट लैंड के आदेश पर प्रशासन की ओर सीमांकन व नप्ती की जाएगी। इससे पहले भी सर्वे सीमांकन हुए हैं, लेकिन कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर नहीं चल सका है।

भैंसाखेड़ी तक सीमांकन होगा बैरागढ़ तहसीलदार हर्ष विक्रम ​सिंह ने बताया कि खानूगांव में जिस जगह पर सीमांकन खत्म किया गया था, उसी जगह से जिला प्रशासन, नगर निगम, टीएडंसीपी, वन विभाग के अ​धिकारी व पटवारियों की टीम सीमांकन शुरू करेगी। बैरागढ़ क्षेत्र में भैंसाखेड़ी तक सीमांकन किया जाएगा।

टीटी नगर, हुजूर, शहर वृत से लगे हिस्से का सीमांकन शुरू नहीं प्रशासन ने अभी बैरागढ़ इलाके में ही तालाब का सीमांकन करना शुरू किया है। टीटी नगर, हुजूर, शहर वृत एसडीएम ने सीमांकन कार्य शुरू नहीं कराया है। तालाब का क्षेत्र बैरागढ़ के अलावा टीटी नगर, हुजूर, शहर वृत में भी आता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.