149 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला:मंत्री के जांच आदेश पर अफसरों का ब्रेक

Updated on 17-03-2026 12:15 PM
भोपाल, मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग में मेंटनेंस के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है, जिसकी जांच अब आईएएस अफसर व वित्त अधिकारी करेंगे। लेकिन विभाग इस जांच में रोड़ा अटका रहा है। दरअसल, यह घोटाला भारत सरकार द्वारा मप्र के स्कूलों में मेंटनेंस के लिए दी गई 149 करोड़ रुपए की राशि में हुआ है। इसको लेकर 26 फरवरी को विधानसभा में कांग्रेस ने मुद्दा उठाया था।

इसके बाद बीते मंगलवार विभागीय मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल को चार बिंदुओं पर नोटशीट लिखकर भेजी। इसमें लिखा कि लोक शिक्षण संचालनालय के दो अफसर डायरेक्टर डीएस कुशवाह को माध्यमिक शिक्षा मंडल और उप संचालक पीके सिंह को राज्य शिक्षा केंद्र में भेजा जाए। सभी 55 जिलों के कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर बीते तीन साल में हुए कामों की जांच कराई जाए।

यह भी लिखा कि बीते तीन साल में जिला और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा कितने कामों की डिमांड भेजी गई और कितने काम हुए हैं। वहीं इसके लिए एक जांच कमेटी बनाए, जो माशिमं के सचिव बुद्धेश वैध की अध्यक्षता में काम करेगी। इसमें वित्त का एक अफसर शामिल होगा। लेकिन अब तक माशिमं को इस बारे में कोई सूचना नहीं है। न कमेटी बन सकी और न ही जांच शुरू हुई। इस बात से मंत्री नाराज हैं। उनका कहना है कि हम इस मामले की सख्ती से जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे।

किस अफसर के पास क्या काम

  • डीएस कुशवाह – यह भवन के डायरेक्टर हैं और इनकी स्वीकृति से ही पूरा काम हुआ है।
  • पीके सिंह – लोक शिक्षण में उपसंचालक हैं और इनके पास भवन का जिम्मा है। लोक शिक्षण की आयुक्त शिल्पा गुप्ता ने कुछ दिन के लिए सिंह से भवन का प्रभार लेकर फिर से उन्हें दे दिया।
  • राजेश मौर्य – यह वित्त अधिकारी हैं और इनकी निगरानी में ही टेंडर व भुगतान का काम होता है।

केंद्र सरकार ने दी थी 149 करोड़ रुपए की राशि

सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई 149 करोड़ रुपए की राशि दी गई थी। लोक शिक्षण संचालनालय के वित्त अधिकारी राजेश मौर्य की निगरानी में टेंडर किए गए और राशि जारी की गई। मैहर और रीवा जैसे दूरस्थ जिलों में काम करने के लिए भोपाल की कंपनी को ठेका दिया गया।

मैहर के जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र से विभाग को बताया कि स्कूलों में जो काम स्वीकृत हुए, वे धरातल पर हुए ही नहीं और बिल जारी कर दिए गए। शिकायत के बाद जब 8 जनवरी 2026 को इस मामले की जांच रिपोर्ट आई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म (विदिशा रोड, भोपाल) को बिना काम किए ही 23.81 लाख का भुगतान कर दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से…
 20 June 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 20 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों और जिलों में कौन से आईएएस अफसर कब से कब तक पदस्थ रहे हैं और इस दौरान उन्हें कितना वेतन मिलता रहा है? उनके वेतन…
 20 June 2026
भोपाल। हाईसिक्योरिटी जोन 74 बंगला क्षेत्र भी अब चोरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तीन मंत्रियों के सरकारी आवासों के…
 20 June 2026
भोपाल। प्रदेश में भोपाल, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन क्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। अब प्राधिकरण के गठन और शक्तियों को लेकर नियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर…
 20 June 2026
 भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन की अंततः रवानगी हो गई। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से 91 दिन पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे…
 20 June 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यप्रणाली में मितव्ययता (फ्रूगैलिटी) बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
 20 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही…
 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
Advt.