एंटीबायोटिक इंजेक्शन के बाद 14 बच्चे बीमार सिवनी जिला अस्पताल में बच्चों को उल्टी-दस्त, बुखार की शिकायत

Updated on 21-03-2023 06:09 PM

मध्यप्रदेश के सिवनी जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी भर्ती बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। उनको बुखार आ गया। बच्चों का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे। शिशु रोग विशेषज्ञ को बुलाकर बच्चों का उपचार कराया गया। मंगलवार सुबह जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है।

बच्चों के परिजन के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7.30 बजे शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों को CEFTRIAXONE नामक एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद से ही बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। परिजन का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी।

कुछ बच्चे पीआईसीयू में भर्ती

सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर ने बताया कि इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही वार्ड में भर्ती लगभग 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उनके परिजन ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद बच्चों को तेज ठंड लगने लगी। उल्टियां होने लगी और बुखार भी आ गया। बच्चे रोने लगे। तीन बच्चों का स्वास्थ्य अधिक खराब होने के कारण उन्हें पीआईसीयू (पोस्ट ऑपरेटिव आईसीयू) वार्ड में भर्ती किया गया। उनकी हालत में अब सुधार है। इस पूरे मामले में जांच की जाएगी।

परिजन बोले- बहुत देर तक नहीं पहुंचे डॉक्टर

बच्चों के परिजन का आरोप है कि वे परेशान होते रहे, लेकिन काफी देर बाद भी कोई डॉक्टर वहां नहीं पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर ने तुरंत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पटेरिया को बुलाकर शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों का उपचार शुरू किया।

अस्पताल में मौजूद रही पुलिस

अस्पताल में स्थिति ना बिगड़े, इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। मामले में कोतवाली प्रभारी एमडी नागोतिया का कहना है कि हॉस्पिटल चौकी से बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिली थी। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ।

इंफेक्शन दूर करता है CEFTRIAXONE

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद दहायत ने बताया कि CEFTRIAXONE एक तरह का एंटीबायोटिक इंजेक्शन है। यह इंफेक्शन से लड़ने के काम आता है। कभी कंटामिनेशन (संदूषण) के कारण ऐसा हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.