2 दिन में 13 नक्सली ढेर, 50 गिरफ्तार:छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर टेक शंकर भी मारा गया, शव और हथियार बरामद

Updated on 20-11-2025 12:05 PM
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों ने बीते 48 घंटों में कुल 13 नक्सली मार गिराए और 50 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में बुधवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में माओवादी नेता टेक शंकर सहित 7 नक्सली मारे गए। मौके से एक AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

मरने वालों में ज्योति उर्फ सरिता (DVCM), सुरेश उर्फ रमेश, लोकेश उर्फ गणेश, सैने उर्फ वासु, अनीता और शम्मी शामिल हैं। ये सभी पहले जगरगुंडा-दक्षिण बस्तर क्षेत्र में एक्टिव थे।

इसी दौरान आंध्र प्रदेश पुलिस ने काकीनाडा, कृष्णा, विजयवाड़ा और ASR जिले में चलाए गए अभियानों में 50 नक्सलियों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में दंडकारण्य क्षेत्र के अहम ऑपरेटिव-मदन्ना, मनीला, पोडियम रेंगु, सोड़ी लछु और उड्डे रघु जैसे नाम शामिल हैं।

इन सभी से आगे की पूछताछ और कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह नक्सली लीडर देवजी की मौजूदगी के इनपुट पर टीम सर्चिंग पर निकली थी। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

इसी इलाके में एक दिन पहले हिड़मा, उसकी पत्नी सहित 6 नक्सलियों को ढेर किया गया था। वहीं, डोंगरगढ़ के बोरतलाव क्षेत्र के जंगल में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एमपी पुलिस एक जवान शहीद हो गया। गोली लगने से घायल एएसआई आशीष शर्मा को डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया था।

दो दिन पहले मारा गया हिड़मा

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मरेडमिल्ली जंगल में 18 नवंबर की सुबह मुठभेड़ में माड़वी हिड़मा मारा गया। हिड़मा देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल था। इसके साथ ही उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का और 4 अन्य नक्सलियों भी इस एनकाउंटर में मारे गए

26 से ज्यादा बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड

हिड़मा पिछले 2 दशक में हुए 26 से ज्यादा बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। इनमें 2010 दंतेवाड़ा हमला भी शामिल है, जिसमें 76 CRPF जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 2013 में झीरम घाटी हमले, 2021 सुकमा-बीजापुर हमले में भी हिड़मा की भूमिका रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.