सांसद रत्न के लिए मनोज झा, सुकांत मजूमदार समेत 13 सांसद नॉमिनेट, देखें पूरी लिस्ट

Updated on 22-02-2023 07:08 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, राजद के मनोज झा, माकपा के जॉन ब्रिटास सहित 13 सांसदों को संसद रत्न सम्मान 2023 के लिए नामित किया गया है। सम्मान की संस्थापना करने वाले संस्थान प्राइम प्वायंट फाउंडेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस सम्मान के लिये 13 सांसदों को नामित किया गया है, जिनमें आठ लोकसभा के, पांच राज्यसभा के सदस्य हैं। इसमें तीन पूर्व सांसद शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णामूर्ति की सह अध्यक्षता वाली समिति ने विशेष पुरस्कार की श्रेणी में दो विभाग संबंधी स्थायी समिति और एक विशिष्ठ नेता को भी नामित किया है।

इस समिति में जाने माने सांसद और नागरिक समाज के सदस्य भी शामिल थे। सम्मान के लिए नामित सांसदों में विद्युत बरन महतो (भाजपा झारखंड), डा. सुकांत मजुमदार (भाजपा, पश्चिम बंगाल), कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान निकोबार), डा. हीना विजय कुमार गावित, गोपाल शेट्टी (भाजपा, महाराष्ट्र), सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्यप्रदेश), डा. अमोल रामसिंह कोल्हे (राकांपा, महाराष्ट्र) शामिल हैं।
    इन्हें 17वीं लोकसभा में विभिन्न श्रेणियों के तहत उनके प्रदर्शन के आधार पर नामित किया गया है, जिसमें प्रश्न, निजी विधेयक, चर्चा में हिस्सा लेना आदि शामिल है। इसके अलावा राज्यसभा से वर्तमान सदस्यों में जॉन ब्रिटास, मनोज झा और फौजिया खान को नामित किया गया है। इसके अलावा सेवानिवृत सांसदों की श्रेणी में विशंभर निषाद और छाया वर्मा को नामित किया गया है। संसदीय समिति में वित्त संबंधी समिति (भाजपा के जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली) और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी समिति (वाईएसआर कांग्रेस वी विजयसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली) को नामित किया गया है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 June 2026
    नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के इलाके के रायपुर लेबर कैंप में मंगलवार की सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। इस मामले की जानकारी…
     23 June 2026
    पटना: बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों एनकाउंटर को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध मुद्दा बनाया जा रहा है। इस बयान को इस कदर सोशल मीडिया पर…
     23 June 2026
    लखनऊ: शहर के अलीगंज में स्थित एनिमेशन संस्थान में आग लगने से 15 युवकों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए हैं। भवन में आग लगने के…
     23 June 2026
    लखनऊ, यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर…
     23 June 2026
    नई दिल्ली, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को कुरियन के इस्तीफे की जानकारी दी। प्रेस रिलीज में बताया कि राष्ट्रपति…
     23 June 2026
    कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी है। इसमें ममता बनर्जी को पार्टी का अध्यक्ष बताया गया है। सुभ्रत…
     22 June 2026
    मुंबई, महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 6 बागी सांसद आज दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना…
     22 June 2026
    मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। ​​सोमवार को घोषित नतीजों में गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज…
     22 June 2026
    बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शहर कोतवाली में रविवार रात न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंची एक महिला रेसलर ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग…
    Advt.