भोपाल-सीहोर के 12551 हेक्टेयर जंगल को जोड़कर बनेगा, 18 बाघों के लिए नया कॉरिडोर भी होगा

Updated on 01-03-2023 05:54 PM

मध्यप्रदेश की राजधानी को एक और वन विहार की सौगात मिलने जा रही है। भोपाल फॉरेस्ट सर्किल ने इसका प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया है। इस प्रोजेक्ट को वन विहार फेस-2 भोपाल-सीहोर कंजर्वेशन रिजर्व नाम दिया गया है।

इसमें भोपाल वन मंडल में घूम रहे 18 बाघों के इलाकों को भी शामिल किया गया है यानी फेस-2 में बाघों को नया कॉरिडोर भी मिल जाएगा। इसमें सीहोर और भोपाल वन मंडल का कुल 12551 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल किया गया है। यदि शासन इस कंजर्वेशन प्लान को नोटिफाई करता है तो भोपाल से सिंघोरी तक बाघों का बड़ा कॉरिडोर तैयार हो जाएगा, जिसमें बाघों की पहुंच नौरादेही और पन्ना टाइगर रिजर्व तक हो जाएगी।

  • वाइल्ड लाइफ मुख्यालय ने नई सेंचुरी के लिए भेजा प्रस्ताव, अभी यहां छोटे झाड़ का जंगल
  • इसलिए बना रहे... इंसान और बाघों के बीच संघर्ष रुके, जंगलों पर अवैध कब्जे न हों

सबसे ज्यादा एरिया सीहोर का, भोपाल का राजस्व का इलाका भी जोड़ा

वन विहार फेस-2 प्रोजेक्ट पर साल 2010-11 से काम चल रहा है। इसकी पहल तत्कालीन सीसीएफ एसएस राजपूत ने की थी। प्रस्तावित नई सेंचुरी में दौलतपुरा, चिचली सहित 25 से ज्यादा गांव को शामिल किया जाएगा। इसमें सीहोर वन मंडल का 7083.976 हेक्टेयर, भोपाल वन मंडल वन क्षेत्र का 5146.923 हेक्टेयर और भोपाल वन मंडल का 320.970 हेक्टेयर राजस्व इलाका शामिल रहेगा। इस इलाके में सीपीए ने प्लांटेशन किया था।

राजस्व वन की ज्यादातर जमीन पर अभी अतिक्रमण, संरक्षित वन में इंसानी दखल

भोपाल सर्किल के सीसीएफ राजेश खरे के दिशा निर्देश पर सीहोर वन मंडल डीएफओ अनुपम सहाय और भोपाल वन मंडल के डीएफओ आलोक पाठक ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। अभी इन इलाकों में बाघों की पहुंच इंसानी क्षेत्रों में हो रही है। बाघों को सुरक्षित ठिकाना मिले, इसलिए प्रोजेक्ट बनाया है। वहीं राजस्व इलाके में हो रहे अतिक्रमण को रोका जा सकता है। इस सेंचुरी के प्लान में केवल संरक्षित वन और राजस्व वन को शामिल किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.