मध्य प्रदेश में एक झटके में खत्म हुए 1.20 लाख पद, भविष्य में इन पर अब कभी नहीं होगी भर्ती

Updated on 14-05-2026 04:14 PM
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी खजाने पर बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब 1,20,710 पदों को 'डाइंग कैडर' (समाप्त) घोषित कर दिया गया है, जिसका अर्थ है कि भविष्य में इन पदों पर कोई नई भर्ती नहीं की जाएगी।

किन पदों पर गिरी गाज?

सरकार ने मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के पदों को समाप्त किया है। इनमें कार्यभारित के 16,810 पद समाप्त किए हैं। कार्यभारित में सड़क, सिंचाई और भवन निर्माण जैसी परियोजनाओं के लिए सृजित पद शामिल किए जाते हैं। इसके अलावा आकस्मिकता निधि के 55,808 पद खत्म किए हैं। इनका वेतन नियमित बजट के बजाय अस्थाई निधि से दिया जाता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संविदा/कोटवार के 34,497 पद समाप्त किए हैं, जो निश्चित समय के अनुबंध पर आधारित थे।

सरकारी खजाने पर आर्थिक भार कम होगा

शासन का तर्क है कि अब अधिकांश निर्माण कार्य टेंडर और आउटसोर्सिंग पर आधारित हो गए हैं, जिससे पुरानी कार्यभारित व्यवस्था अप्रासंगिक हो गई है। इस कटौती से सरकारी खजाने पर अनावश्यक आर्थिक भार कम होगा। आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि इन पदों पर अब कोई नियम विरुद्ध नियुक्ति होती है, तो संबंधित कलेक्टर, कमिश्नर या विभागाध्यक्ष सीधे जिम्मेदार होंगे।

वर्तमान कर्मचारियों को राहत

पदों को समाप्त किए जाने के बावजूद, वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं सुरक्षित रहेंगी। यदि सेवाकाल के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होती है, तो उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ पूर्ववत मिलता रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.