भावना बोहरा के प्रयास से 115 आदिवासियों की घर वापसी, पैर पखारकर स्वागत

Updated on 12-11-2025 02:21 PM
कवर्धा। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 115 आदिवासी भाई-बहनों ने अपने मूल धर्म में वापसी कर सनातन संस्कृति से पुनः जुड़ाव का संकल्प लिया। यह आयोजन ग्राम नेऊर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में “जनजाति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह” के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें विधायक बोहरा ने स्वयं उनके पैर पखारकर स्वागत किया — यह दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

आदिवासी संस्कृति की जड़ों से जुड़ने की पुकार
कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवाहक हैं। उनकी जीवनशैली प्रकृति, लोकदेवता और सामूहिकता पर आधारित रही है। बोहरा ने कहा कि “घर वापसी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संकल्प है। कुछ तत्व हमारे भोले-भाले जनजातीय भाइयों को प्रलोभन और भ्रम के जरिए उनकी जड़ों से तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के नाम पर “नया नियम” जैसी किताबें बांटने वालों का उद्देश्य आदिवासियों की मदद नहीं, बल्कि उन्हें उनकी पहचान से दूर करना है।

विकास और सम्मान की राह पर वनांचल
विधायक बोहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। “प्रधानमंत्री जनमन योजना” के तहत वनांचल में सड़क, बिजली, पानी और आवास की सुविधाएँ पहुँच रही हैं। पंडरिया विधानसभा में अब तक 3000 से अधिक पीएम आवास स्वीकृत, 100 किलोमीटर से अधिक सड़कें निर्मित हो रही हैं, और पेयजल की आपूर्ति टैंकरों से नियमित की जा रही है।

आदिवासी समाज को सम्मान दिलाने की दिशा में, देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के रूप में “नए भारत” की भावना साकार हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जल, जंगल और जमीन की रक्षा करती है। इसे बचाना केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

घर वापसी आंदोलन की निरंतरता
गौरतलब है कि इससे पहले भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 70 से अधिक आदिवासी परिवारों ने घर वापसी की थी। अब यह संख्या बढ़कर 115 तक पहुँच गई है। जनजाति समाज के लोगों ने कहा कि उन्हें अब अपनी जड़ों से पुनः जुड़ने का गर्व महसूस हो रहा है।

समाजसेवियों और नेताओं ने की सराहना
समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी हरीश लुनिया ने विधायक बोहरा की पहल को “आदिवासी अस्मिता के पुनर्जागरण” की दिशा में मील का पत्थर बताया। कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि यह “सिर्फ घर वापसी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जन्म” है। कार्यक्रम में बैगा जनजाति समाज के वरिष्ठजन, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका एवं जनपद पंचायत के सदस्य, और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.