स्मार्ट मीटर जागरूकता शिविर में 113 उपभोक्ताओं ने डाउनलोड किया मोर बिजली ऐप

Updated on 15-02-2026 08:29 PM

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत बघेरा जोन के तहत गया बाई गवर्नमेंट स्कूल के सामने आयोजित स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा शिविर उपभोक्ताओं के लिए बेहद मददगार साबित हुआ। बिजली विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में न केवल तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि मौके पर ही शिकायतों का निपटारा कर उपभोक्ताओं को त्वरित राहत प्रदान की गई।

शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की बारीकियों से अवगत कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 113 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने मोबाइल में ‘‘मोर बिजली ऐप’’ डाउनलोड किया। अधिकारियों ने उन्हें ऐप के माध्यम से बिजली खपत की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और ऑनलाइन बिल भुगतान की प्रक्रिया सिखाई। शिविर में अपनी शंकाएं लेकर पहुंचे 25 उपभोक्ताओं की शंकाओं का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में 63 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की उपयोगिता और विभाग की इस पहल पर अपना सकारात्मक फीडबैक दर्ज कराया।

शिविर में स्थानीय पार्षदों और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जनप्रतिनिधियों में पार्षद वार्ड नंबर 03 गया नगर नरेंद्र बंजारे और पार्षद वार्ड नंबर 04 राजीव नगर लीना दिनेश देवांगन शामिल हुए।

विभागीय टीम का नेतृत्व अधीक्षण अभियंता, नगर वृत्त दुर्ग जे. जे. प्रसाद और कार्यपालन अभियंता, नगर संभाग दुर्ग आर. के. दानी ने किया। साथ ही कार्यपालन अभियंता गीता ठाकुर, सहायक अभियंता अंजू देसाई, कनिष्ठ अभियंता कुमुद और सुरेश सोनी ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ समझाए।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्मार्ट मीटर न केवल सटीक बिलिंग सुनिश्चित करता है, बल्कि उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर नियंत्रण रखने की शक्ति भी देता है। पार्षदों ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उपभोक्ताओं और विभाग के बीच विश्वास बढ़ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.