मप्र की 10 यूनिवर्सिटी के़ 111 खिलाड़ी 12 खेलों में दिखा रहे है दमखम

Updated on 27-05-2023 05:54 PM

भोपाल। उप्र के लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मप्र के 10 यूनिवर्सिटी कुल 111 खिलाड़ी 12 खेलों में अपना दमखम दिखा रहे है। इसमें बरकतउल्लाह भोपाल 19 , जागरण लेक सिटी भोपाल 3, रवींद्र नाथ टैगोर रायसेन13 , सेज इंदौर 3, देवी अहिल्या इंदौर 14 , एलएनआईपीई. ग्वालियर18 ,जीवाजी ग्वालियर 1, आईटीएम ग्वालियर 18, विक्रम उज्जैन 12 एंव रानी दुर्गावती जबलपुर 8 खिलाड़ी शामिल है, यह मलखंब, एथलेटिक्स, शूटिंग, जूड़ों, कुश्ती, फेंसिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, हाकी ( महिला), बास्केटबाल एंव तीरंदाज़ी खेल में भाग ले रहे है। मलखंब में मप्र ने पदक के साथ शुरूआत कर दी है।

खेल और खिलाड़ी

मलखंब 18, हाकी 18,बैडमिंटन 15, बास्केटबाल 12, तीरंदाजी 9, जूडो 8, फेंसिंग 8, कुश्ती 8, शूटिंग 7, एथलेटिक्स 4, टेबल टेनिस 3, वेटलिफिटंग 1

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में आरएनटीयू के 13 खिलाड़ी लेंगे भाग

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के 13 खिलाड़ियों का दल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विजय सिंह और रायसेन जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी उपस्थित रहे।इस मौके पर खिलाड़ियों को हेल्थी रखने के लिए आइसेक्ट रमन ग्रीन दारा निर्मित मिलेट प्रोडक्ट्स प्रदान किए गए।

विश्वविद्यालय के फेंसिंग, रेसलिंग, एथलेटिक्स और जूड़ो के खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था। फेंसिंग में शंकर पांडे, सौरभ मिश्रा, हर्षल भक्ते, मोहित श्रीवास, खुशी दभाड़े, प्रज्ञा सिंह, पूजा दांगी, अंजलि बाथरे, रेसलिंग में प्रियांशी प्रजापत, भाग ले रही हैं। एथलेटिक्स स्टीपलचेज में मनीषा अवस्थी, जूडो में जागृति, हिमांशी तोकस, नंदिनी वत्स, भाग ले रही हैं। फेंसिंग के कोच भूपेंद्र सिंह चौहान, मैनेजर मनोज सिंह मनराल, रेसलिंग कोच डॉ. विकास सक्सेना, जूडो के कोच और मैनेजर सतीश अहिरवार और एथलीट के कोच विजय प्रताप सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उप कुलसचिव समीर चौधरी, ऋत्विक चौबे, अनिल तिवारी और टेक्निकल ऑफिसर आशीष अवस्थी आदि मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.