भारत के महिला विश्व विजेता बनते ही 11 साल पुराना ट्वीट वायरल, रोहित शर्मा ने किसके बारे में क्या लिखा था?

Updated on 03-11-2025 01:26 PM
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे एक अहम शख्सियत हैं टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार। मजूमदार, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11,000 से ज्यादा रन बनाए और 30 शतक जड़े, कभी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों से सजी उस दौर की मध्यक्रम की बल्लेबाजी लाइन-अप में उनके लिए जगह बनाना मुश्किल था। लेकिन, संन्यास के 12 साल बाद मजूमदार ने रविवार को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। इसी बीच मजूदमदोर को लेकर रोहित शर्मा का एक पुराना ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा का पुराना ट्वीट वायरल

अमोल मजूमदार को लेकर सालों पहले रोहित शर्मा ने एक ट्वीट किया था। अमोल मजूमदार ने सितंबर 2014 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उस वक्त सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा ने उनको लेकर ट्वीट किया खा और बधाई दी थी। रोहित ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मुंबई क्रिकेट के गुमनाम हीरो अमोल मजूमदार ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड छोड़कर संन्यास लिया! हमेशा अपने खेल में पूरा दिल लगाया।' रोहित का ये ट्वीट टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया की यादगार जीत

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप का सफर आसान नहीं रहा। शुरुआत में उन्हें दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, इसके बाद टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक 'करो या मरो' वाले मैच में वापसी की और फिर सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड चेज करते हुए सबको चौंका दिया। इस वापसी और टीम में जोश भरने में मजूमदार की भूमिका बहुत अहम रही।

2023 में बनाया गया टीम इंडिया का कोच

अमोल मजूमदार और टीम इंडिया का यह उतार-चढ़ाव भरा सफर अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ जब मजूमदार को भारतीय महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। यह पद रमेश पवार के जाने के बाद 10 महीने से खाली था। मजूमदार अपने साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच के रूप में अनुभव लेकर आए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए भारत दौरे के दौरान अंतरिम भूमिका भी निभाई थी। सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच बनने से पहले वह मुंबई टीम के मुख्य कोच थे। वह इंडिया अंडर-19 और अंडर 23 कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रह चुके थे और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के लिए बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.