दो मैच में 11 विकेट, भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में हाहाकार मचा देगा यह श्रीलंकाई

Updated on 24-06-2023 10:21 PM
बुलावायो: श्रीलंका क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे विश्व कप के क्वालीफायर में हिस्सा ले रही है। वनडे विश्व कप का आयोजन इसी साल भारत में होना है। श्रीलंका विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी है। ऐसे में क्वालीफायर खेलकर उसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होगा। क्वालीफायर मुकाबलों में श्रीलंका की टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है। खास तौर से स्पिनर वानिंदु हसरंगा जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।

हसरंगा क्वालीफायर में सिर्फ दो मैच खेल कर 11 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में भारत में होने वाले विश्व कप में अगर हसरंगा की फिरकी का जादू चल गया तो वह हाहाकार मचा देंगे। हसरंगा ने ओमान के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट झटके जबकि यूएई के खिलाफ मैच में उनके नाम कुल 6 विकेट रहा। यूएई के साथ मैच में हसरंगा ने बल्ले से भी 23 रन बनाए।
हसरंगा को है भारत में खेलने का अनुभव

भारत और श्रीलंका के कंडीशन में काफी कुछ समानताएं हैं। वहीं हसरंगा को भारतीय सरजमीं पर भी खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में भारतीय सरफेस पर हसरंगा श्रीलंका के लिए विश्व कप में सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं। हालांकि उनको विश्व कप तक अपने इसी विध्वंसक फॉर्म को भी जारी रखना होगा।

बता दें कि वानिंदु हसरंगा स्पिन ऑलराउंडर हैं। वह श्रीलंका के लिए अब तक कुल 4 टेस्ट, 43 वनडे और 28 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4 विकेट लिए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 56 विकेट दर्ज है जबकि टी20 में 91 विकेट ले चुके हैं।

श्रीलंका ने ओमान को 10 विकेट से हराया

विश्व कप के क्वालीफायर मैच में श्रीलंका ने ओमान को 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 30.2 ओवर खेलकर 98 रन के स्कोर पर सिमट गई। ओमान के लिए आयान खान सबसे अधिक 41 रन बनाए।

इस मामूली से स्कोर के जवाब में श्रीलंका के लिए पाथुम निशंका और दिमुथ करुणारत्ने ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी। निशंका ने 37 और करुणारत्ने ने 61 रनों का योगदान दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.