एग्जाम से पहले 10वीं-12वीं के पेपर लीक, टेलीग्राम ग्रुप्स पर लग रही बोली

Updated on 15-03-2023 06:47 PM

इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षाएं स्टूडेंट्स के लिए मजाक बन गई हैं। 10वीं-12वीं के पर्चे परीक्षा से 50 मिनट पहले लीक हो रहे हैं। साथ ही 299 रुपए में ऑनलाइन बिक भी रहे हैं। भोपाल के ही एक फिजिकल टीचर पीयूष गिरी ने परीक्षा के पहले दिन से आउट हो रहे पेपर्स की जानकारी भास्कर से शेयर की थी। पड़ताल की तो 1 मार्च को हुआ 10वीं का हिंदी का पहला पेपर तो बच्चों के हाथ में एक दिन पहले ही पहुंच चुका था। वहीं, 11 मार्च को हुआ 10वीं गणित का पेपर परीक्षा से 21 मिनट पहले लीक कर दिया गया।

14 मार्च को हुआ 10वीं संस्कृत का पर्चा भी 50 मिनट पहले सोशल मीडिया पर आ चुका था। ऐसे ही 12वीं का पहला हिंदी, दूसरा अंग्रेजी और तीसरे बायोलॉजी के पेपर को भी टेलीग्राम एप पर लीक कर बेचा गया। 10 मार्च को बायोलॉजी का पेपर सुबह 9 बजे से था, पर पर्चा 8:24 बजे टेलीग्राम पर आ गया था। 2 मार्च को हुए हिंदी व 4 मार्च को हुए अंग्रेजी के पर्चे परीक्षा से पहले लीक हुए। हिंदी का पर्चा लीक होने के बाद 9 बजे तक तो उसके सॉल्व वायरल किए।

बड़ा सवाल... जब थाने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचता है पर्चा, फिर एक दिन पहले वायरल कैसे

एमपी बोर्ड द्वारा तैयार कराए गए सभी पेपर्स परीक्षा केन्द्र के नजदीकी पुलिस थानों में ताला बंद पेटियों में सील पैक करके रखे जाते हैं। जहां से परीक्षा से एक घंटे पहले क्षेत्रीय तहसीलदार, पुलिस अफसर, एमपी बोर्ड द्वारा अधिकृत सेंटर अधिकारी एवं संबंधित विद्यालय के टीचर्स की मौजूदगी में निकालकर परीक्षा केन्द्र पहुंचाए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पुलिस की निगरानी में पेपर होने के बावजूद वह एक दिन पहले कैसे आउट हो रहे हैं?

भास्कर लाइव- क्यूआर कोड पर किया पेमेंट तभी मिला पूरा पर्चा

सोमवार रात 11 बजे से टेलीग्राम पर बने 10 से ज्यादा ग्रुप्स पर मंगलवार सुबह 9 बजे होने वाले संस्कृत के पेपर दिलाने का दावा किया गया। टेलीग्राम ग्रुप MP Board Official सहित अन्य सभी ग्रुप में पेपर लेने वालों से 299 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट कराने के लिए फोन पे और भारत पे का QR कोड सर्कुलेट किया गया। स्क्रीन शॉट भेजने पर प्राइवेट ग्रुप के माध्यम से पेपर उपलब्ध कराने की बात कही गई। ऐसे में लोग ग्रुप में तेजी से जुड़ते जा रहे थे। रात 11:05 बजे तक संस्कृत का पहला पन्ना ग्रुप पर डाला जा चुका था, लेकिन पूरे प्रश्नों वाले पेज सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को ही प्राइवेट ग्रुप के जरिए उपलब्ध कराए गए। सुबह 8:16 तक तो सभी ग्रुप्स में संस्कृत का पेपर तेजी से वायरल हो रहा था। दोपहर 12 बजे भास्कर ने पेपर छूटने के बाद स्टूडेंट्स से संस्कृत का पर्चा लेकर उसका मिलान किया तो सारे प्रश्न लीक हुए पेपर से हूबहू मिले।

पेपर लीक की शिकायत हर बार आती है, इस बार भी आई। हमने पेपर का मिलान कराया था जो अलग मिला। आपने क्रॉस चेक किया है तो हम इसकी एक बार फिर जांच कराएंगे।
- वीरा राणा, चेयरमैन, एमपी बोर्ड



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.