10वीं,12वीं की डेटशीट जारी, 13 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Updated on 02-12-2022 08:43 PM
सीआईएससीई (The Council for the Indian School Certificate Examinations) ने 10वीं, 12वीं की डेटशीट घोषित कर दी है। यह परीक्षा फरवरी में शुरू होंगी।

CISCE डेट शीट 2023 के अनुसार, ISC कक्षा 12 की परीक्षा 13 फरवरी से और कक्षा 10 की परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( Council for the Indian School Certificate Examinations, CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( Indian Certificate of Secondary Education, ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट ( Indian School Certificate, ISC) टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिलीज किया गया है। अब ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स इस परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CISCE ने 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल 2023 की घोषणा करने के साथ, बोर्ड ने यह भी कहा है कि ICSE, ISC परिणाम 2023 मई 2023 में घोषित किया जाएगा। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ICSE (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी को अंग्रेजी भाषा के साथ शुरू होगी। बोर्ड परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे होगी। कक्षा 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल में पेपर लिखने के समय के अलावा 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। CISCE ने ICSE, ISC बोर्ड डेट शीट में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कई दिशा-निर्देशों का भी उल्लेख किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.