फर्जी कॉल से 108 एम्बुलेंस परेशान, होगी FIR:​​​​​​​छह माह में 5 लाख शरारती फोन, बच्चों से रोमियो तक शामिल

Updated on 01-11-2025 12:10 PM

भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में सरकारी 108 एम्बुलेंस सर्विस को फर्जी कॉलर्स ने आपातकालीन खिलौना बना दिया है। पिछले छह महीनों में करीब 5.72 लाख फर्जी कॉल आने से न केवल कॉल सेंटर में स्टाफ परेशान हुआ, बल्कि 1500 घंटे एम्बुलेंस सेवा के बर्बाद हुए। कोई गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद एम्बुलेंस के कॉल सेंटर पर फोन कर अपनी आपबीती बताता है तो कोई सिर्फ मजे के लिए बार-बार कॉल करता है। जय अंबे हेल्थकेयर के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि अब ऐसे कॉलर्स पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इन कॉल्स के कारण कई बार जरूरतमंद मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पाती। 108 सेवा आपातकालीन है। इसे मजाक या टाइमपास के लिए इस्तेमाल करना अपराध है।

पहले बुलाई एम्बुलेंस फिर कहा अब जरूरत नहीं गुरुवार को कोलार रोड के एक व्यक्ति ने 108 पर कॉल किया कि उसकी तबीयत बहुत खराब है। एम्बुलेंस 15 मिनट में घर पहुंची, लेकिन न कोई बीमार मिला, न परिवारजन। जब ईएमटी ने कॉलर को फोन किया तो उसने कहा अब सब ठीक है, जरूरत नहीं। करीब 30 मिनट ऐसे ही बर्बाद हो गए। यह अकेला मामला नहीं, ऐसे सैकड़ों कॉल रोज आते हैं।

फर्जी कॉलर्स की पहचान के लिए हो रही स्टडी कॉल सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ कॉलर्स तो 150 से 200 बार बिना वजह फोन करते हैं। इनमें बच्चे, नशे में धुत युवक और रोमियो टाइप लोग शामिल हैं। कुछ कॉलर्स तो कॉल सेंटर में बैठी महिला स्टाफ से बातचीत करने या उन्हें परेशान करने के लिए बार-बार कॉल करते हैं। इन कॉलर्स के नंबर ट्रैक कर भविष्य में सीधा कानूनी एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए कंपनी एक स्टडी कर रही है, जिससे इनकी पहचान की जा सके।

कैसे फर्जी कॉल्स बिगाड़ रहे सिस्टम 108 कॉल सेंटर की हर लाइन कुछ सेकेंड के लिए व्यस्त होती है। एक झूठे कॉलर के कारण असली मरीज की कॉल मिस हो जाती है। औसतन हर दिन एम्बुलेंस को 50-60 किलोमीटर तक झूठी सूचनाओं के चलते दौड़ लगानी पड़ती है। तरुण सिंह परिहार के मुताबिक, “एक झूठी कॉल किसी जरूरतमंद की मौत की वजह बन सकती है। क्योंकि जब तक हमारी एम्बुलेंस वापस लौटती है, किसी और को मदद की ज़रूरत पड़ जाती है।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.