पचमढ़ी में 106 वर्षीय महिला ने डाला वोट, दूल्‍हा-दुल्‍हन भी पहुंचे

Updated on 26-04-2024 12:49 PM
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मध्‍य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस दौरान रोचक और महत्‍वपूर्ण संदेश देते दृश्‍य सामने आए हैं। कहीं बरात में जाने से पहले दूल्‍हे ने वोट डाला तो कहीं दुल्‍हन ने मताधिकार का प्रयोग किया। पचमढ़ी में तो एक 106 वर्षीय महिला ने वोट डालकर लोकतंंत्र में अपना योगदान दिया। आइये आपको दिखाते हैं लोकतंत्र के इस महापर्व की ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्‍वीरें।

बारात से पहले वोटिंग

सागर के ग्राम बिजोरा में पोलिंग बूथ क्रमांक231 शासकीय प्राथमिक शाला में बारात रवानगी से पहले दूल्हा नीरज पिता अशोक अहिरवार ने अपना मतदान किया।

विदाई से पहले डाला वोट

कटनी में विधानसभा क्षेत्र बहोरीबंद के ग्राम अगौध की नवविवाहिता माधवी यादव ने विदाई के पहले किया मतदान। माधवी का विवाह रात को हुआ है। माधवी ने शुक्रवार को अपनी विदाई के पूर्व अगौध ग्राम के मतदान केन्द्र क्रमांक 285 में मतदान किया और उसके बाद अपने ससुराल पन्ना जिले के डुहली ग्राम के लिए विदा हुईं।

आज ही शादी, पहले डाला वोट

टीकमगढ़ के जेरोन के वार्ड 6 रोटेरा में रानू अहिरवार की 26 अप्रैल की ही शादी है। रानू ने शादी से पहले अपना मतदाता होने का कर्तव्य निभाया और शासकीय प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 19 में मतदान किया।

दिव्‍यांग ने डाला वोट

टीकमगढ़ में दिव्यांग मतदाता धर्मेन्द्र रैकवार द्वारा मतदान केंद्र 130 पर मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

टीकमगढ़

मतदान के प्रति जागरूक महिला मतदाता काजल रैकवार अपने एक माह के बच्चे को लेकर मतदान केंद्र क्रमांक 100 शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर पर अपने मत का प्रयोग करने पहुँची।

दमोह में चार लड़कियों ने पहली बार डाला वोट

दमोह लोकसभा क्षेत्र के रैली विधानसभा गिरवर गांव में इन चार लड़कियों ने पहली बार मतदान किया है यह मतदान को लेकर बेहद उत्साहित है।

नर्मदापुरम

पचमढ़ी नगर की सर्वाधिक(106 वर्ष)आयु वाली महिला मतदाता कस्तूरी शुक्ला मतदान के लिए पहुंची।

टीकमगढ़

लोक सभा चुनाव में मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह दिख रहा है। निवाड़ी के वीर सागर गांव के राहुल यादव ने अपनी बरात में जाने से पहले एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया व मतदान किया।

दमोह

दमोह के पथरिया विधानसभा में मतदान केंद्र 168 सेक्टर क्रमांक 18 में मतदान के लिए दूल्हा एवं उनके परिजन बारात जाने से पूर्व मतदान के लिए उपस्थित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.